CG Road Accident: धमतरी के भखारा थानांतर्गत ग्राम कोसमर्रा में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। बुधवार-गुरूवार की रात करीब 1.30 बजे कोसमर्रा और गुजरा के बीच मीरा पेट्रोल पंप के सामने ट्रक को खड़ी कर शौच के लिए जा रहे चालक को अज्ञात तेज रफ्तार कार चालक को ठोकर मारकर फरार हो गया। कार की ठोकर से युवक 30 फीट दूर सड़क अचेत होकर गिर पड़ा। कुछ ही देर में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।