
CG Accident: धमतरी जिले के आमदी बाजार चौक के पास शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 41 वर्षीय ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, आमदी निवासी पूरन मटियारा पिता अलखराम देर रात करीब 2 बजे एक शादी समारोह से साइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था।
इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि वाहन का पहिया पीड़ित के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसका शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी है। घटना को आसपास मौजूद कुछ युवकों ने देखा। उन्होंने तुरंत अर्जुनी पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने वरदान परामर्श सेवा समिति के शिवा प्रधान को भी सूचित किया। शिवा प्रधान ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को सुरक्षित पैक किया और उसे जिला मरचुरी में रखवाया। फिलहाल, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और मामले की आगे की जांच जारी है।
आपको बता दे बीते दिनों धमतरी के दुगली थाना इलाके में भारतमाला सड़क पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे में 1 युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी वाहनों की मदद से धमतरी लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा समय पर नहीं मिलने का आरोप लगाया है।
पुलिस के मुताबिक कांकेर के सेमलगांव से जातरा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद, कुछ लोग अपने गांव लौट रहे थे। उनकी गाड़ी जैसे ही भारतमाला रोड पर चिंवरी सांकरा के करीब पहुंची, उसी वक्त कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी मेटाडोर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार सभी लोगों को गंभीर चोटें आई। हादसे में कार में सवार 25 साल के फलेंद्र मंडावी की मौत हो गई। हादसे के वक्त कार में कुल 7 लोग सवार थे। घटना में छह लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।
Published on:
06 Apr 2026 02:09 pm
बड़ी खबरें
View Allधमतरी
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
