
प्रतीकात्मक तस्वीर
Chhattisgarh Murder: धमतरी जिले के कुरूद के ग्राम नारी स्थित खट्टी पुल पर मर्डर हो गया। बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक नृशंस हत्या की वारदात को अंजाम दिया। सुबह-सुबह टहलने निकले लोगों ने खून से सनी लाश देख सन्न रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खट्टी पुल से युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस ने मृतक की पहचान ग्राम कुंडेल (मेघा) निवासी 27 वर्षीय नीरज उर्फ राजा साहू के रूप में की है। आरोपियों ने बड़ी बेहरमी से वारदात को अंजाम दिया है। धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर युवक को मौत की नींद सुला दी। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने तालीबानी सजा देते हुए गले पर ही कई घातक वार किए। जिसके चलते घटनास्थल पर मौत हो गई।
घटना की सूचना पर करेली बड़ी चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सरेराह हुई इस जघन्य वारदात से समूचे इलाके में दहशत का माहौल है। हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस विभिन्न तरीकों से मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
Updated on:
22 Jul 2026 01:27 pm
Published on:
22 Jul 2026 01:10 pm
