22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

कानून-व्यवस्था मजबूत करने SP का बड़ा एक्शन, धमतरी में 8 निरीक्षकों का हुआ ट्रांसफर, देखें List

SP Bhawna Pandey Transfer Order: धमतरी पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव किया गया है। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत, प्रभावी और जनकेंद्रित बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने 8 निरीक्षकों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Transfer List

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक एक्शन (photo source- Patrika)

Police Transfer: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल का दौर लगातार जारी है। विभिन्न विभागों में तबादलों के बाद अब धमतरी पुलिस विभाग में भी बड़ा बदलाव किया गया है। धमतरी जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत, जवाबदेह और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने 8 निरीक्षकों के स्थानांतरण और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

इन निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के मुताबिक-

  • शरद ताम्रकार को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी अर्जुनी बनाया गया है।
  • अरुण साहू को थाना प्रभारी नगरी से थाना प्रभारी भखारा पदस्थ किया गया है।
  • उमेश पाटिल को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी सिहावा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • समीर तिवारी को रक्षित केंद्र धमतरी से चौकी प्रभारी बिरेझर नियुक्त किया गया है।
  • सन्नी दुबे को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी रुद्री बनाया गया है।
  • तापेश्वर नेताम को थाना प्रभारी भखारा से थाना प्रभारी नगरी पदस्थ किया गया है।
  • मधुनाथ ध्रुव को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी बोराई की जिम्मेदारी दी गई है।
  • चन्द्रकांत साहू को थाना प्रभारी अर्जुनी से थाना प्रभारी साइबर सेल पदस्थ किया गया है।

पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया फेरबदल

जारी आदेश के तहत जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस प्रशासनिक बदलाव का मुख्य उद्देश्य पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और जनोन्मुख बनाना है। इससे अपराध नियंत्रण को और मजबूती मिलेगी, कानून-व्यवस्था बेहतर होगी, मामलों की विवेचना में तेजी आएगी और आम लोगों को समय पर बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने सभी स्थानांतरित निरीक्षकों को तत्काल अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही क्षेत्र में सक्रिय पुलिसिंग सुनिश्चित करने, नियमित गश्त बढ़ाने, असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने, अवैध कारोबार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने, लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण करने और आम नागरिकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर उनका विश्वास मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है।

पुलिस विभाग में लगातार तबादलों और नई नियुक्तियों का दौर जारी

गौरतलब है कि हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में लगातार तबादलों और नई नियुक्तियों का दौर जारी है। शासन प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से समय-समय पर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव कर रहा है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में हुए इस ताजा फेरबदल को भी इसी प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।