21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

हमारी मांगे पूरी करो… 12 सूत्रीय मांगों को लेकर धमतरी में कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन

Dhamtari Congress Protest: धमतरी में कांग्रेस ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर आवास, सड़क, पेंशन और शहर की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
2 min read
Google source verification
Congress Protest

Congress Protest: हमारी मांगे पूरी करो.. (photo-patrika)

Congress Protest: छत्तीसगढ़ के धमतरी में शहर की विभिन्न नागरिक समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। घड़ी चौक से शुरू हुई रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर और नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर निगम पहुंचकर नारेबाजी की और 12 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। मांगों में पीएम आवास योजना का लाभ, सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट सुधार, पेंशन भुगतान और सार्वजनिक सुविधाओं में सुधार जैसे मुद्दे प्रमुख रहे।

Congress Protest in Dhamtari: रैली निकालकर पहुंचे निगम कार्यालय

जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर और नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वामी चौक और हनुमान मंदिर मार्ग से रैली निकाली। नगर निगम पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए शहर की समस्याओं को लेकर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग के पास तक पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से संभाल लिया।

12 मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने नगर निग म आयुक्त अरुण वर्मा को 12 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। उन्होंने शहर से जुड़ी समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। मांगपत्र में पट्टाविहीन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने, नए पट्टों का वितरण और जर्जर अटल आवासों की मरम्मत जैसे मुद्दे शामिल हैं।

शहर की सुविधाओं में सुधार की मांग

कांग्रेस ने शहर की सड़कों की मरम्मत, खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने और सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई की मांग भी उठाई। इसके अलावा लंबित आवास मामलों का निराकरण, पेंशन का नियमित भुगतान और सड़क चौड़ीकरण की मांग भी की गई।

समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि नगर निगम जल्द इन समस्याओं का समाधान नहीं करता है, तो आगे भी आंदोलन किया जाएगा। वहीं, नगर निगम प्रशासन ने मांगपत्र पर नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।