24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीषण हादसे में 4 की मौत : अनियंत्रित होकर बाइक पर पलटा ट्रक, महिला-पुरुष समेत दो बच्चों ने दम तोड़ा

माछलिया घाट के समीप बाइक सवार परिवार पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक। एक ही परिवार के 4 लोगों की मौके पर मौत। हादसे में ट्रक चालक भी घायल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धार

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 6 Jun 2023, 10:18 AM IST

News

भीषण हादसे में 4 की मौत : अनियंत्रित होकर बाइक पर पलटा ट्रक, महिला-पुरुष समेत दो बच्चों ने दम तोड़ा

मध्य प्रदेश के धार जिले के अंतर्गत आने वाले सरदारपुर के इंदौर - अहमदाबाद राजमार्ग पर माछलिया घाट में भंडारिया गांव में सोमवार शाम करीब 7 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर मोटर साईकल पर पलट गया। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक ही परिवार के पुरुष, महिला और दो बच्चों की दबने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

मामले को लेकर राजगढ़ थाना प्रभारी कमल सिंह पवॉर का कहना है कि, राजगढ की तरफ से झाबुआ जा रहे ट्रक क्रमांक UP 78 DN 3124 अनियंत्रित होकर बाइक परपलट गया है, जिसकी चपेट में आने से बाईक सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, ट्रक पलटने से उसका चालक भी घायल हुआ है। घटना की जानकारी लगते ही टीआई कमल सिंह पंवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और टोल टैक्स एंबुलेंस की मदद से घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही, अन्य वाहन की मदद से शवो को पोस्टमार्टम के लिए सरदारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर : टीचर्स समेत 40 छात्रों से भरी बस पलटी, ड्राइवर समेत एक बच्चे की मौत


एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

ट्रक चालक प्रताप पिता जगतसिंह निवासी कन्नौज उतत्र प्रदेश को हाथ और पैर मे चोट आई है, जिसके चलते उसका सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में उपचार किया जा रहा है। वहीं, बाइक सवार परिवार झाबुआ जिले के सेमलिया खेडु गांव का रहने वाला था। फिलहाल, हादसे में जान गवाने वाले बाइक चालक की पहचान राकेश पिता खेमु डामोर निवासी सेमलिया खेडु के रूप में हो पाई है। पुलिस बाकी शवों के नाम की पहचान कर रही है।

यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री की बेटी शादी : अमित शाह, राजनाथ सिंह, 6 राज्यों के सीएम समेत आएंगे 50 हजार मेहमान


सड़क पर लगा लंबा जाम

हादसे के बाद ट्रक मार्ग पर गिर गया, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। इसपर पुलिस ने यातायात सुचारू करने के लिए ट्रक को हाइड्रा की मदद से रोड से हटवाकर साइड में किया, तब कहीं जाकर सड़क पर ट्रैफिक सुचारू हो सका। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।