21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शौर्य दिवस पर हुई विशाल सभा, हुए कई आयोजन

शहर में शौर्य दिवस के मौके पर निकाला जुलूस, बड़ी संख्या में युवाओं की टोली जयघोष करते हुए विभिन्न मार्गों से निकली

3 min read
Google source verification

धार

image

Arjun Richhariya

Dec 07, 2017

dhar shaurya diwas

मनावर. विहिप बजरंग दल के शौर्य दिवस के अवसर पर मंडी प्रांगण में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय सह संगठन महामंत्री विनायक राव देशपांडे ने कहा कि संतों ने 6 दिसंबर को शौर्य दिवस का नाम दिया है। 2020 तक अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाना है। उद्बोधन के बाद एक विशाल शौर्ययात्रा नगर के प्रमुख मार्ग होते हुए वापस मंडी प्रागण पहुंची। रास्ते भर शोभायात्रा का स्वागत हुआ। मंचीय कार्यक्रम में प्रांतीय सेवा प्रमुख गौतम जैन, संत रामसेवक दास, विभाग संगठन मंत्री दीपक मकवाना, विभाग मंत्री प्रदीप सोनी, जिला संगठन मंत्री अरूण देवड़ा, जिला संयोजक विकास सोलंकी, समाज प्रमुख सुरेश पाटीदार, ईदू धनगर, गजु वर्मा, श्याम आदिवाल, मनोहर नामदेव, गणपति शर्मा, राजू जौहर, गोपाल मुकाती, मुन्ना लाल सोनी, भागचंद जैन, दिनेश आदि मंचासीन थे।
गांधी चौराहे पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर पाटीदार, जिला मंत्री महेंद्र परिहार, मंडल अध्यक्ष समीरमल जैन, शांतिलाल पाटीदार, अजा मोर्चा के राजेश तोमर, विधि प्रकोष्ठ की साधना ठाकुर, मुकेश मंडलोई, सचिन पांडे आदि ने स्वागत किया। संचालन जिला मंत्री रामेश्वर चौधरी ने किया। आभार संजय जौहर एवं पंकज जख्मी ने माना। यात्रा के दौरान एडिशनल एसपी डॉ. रायसिंह नरवरिया, एडीएम डीके नागेंद्र, एसडीएम बीएस सोंलकी, एसडीओपी आनंद सिंह वास्केल, ऐश्वर्य शास्त्री, थाना प्रभारी संजय रावत, तहसीलदार पीएन परमार, आरके गुहा, सीईओ माधवाचार्य ने सुरक्षा व्यवस्था संभाल रखी थी।
भव्यता के साथ निकली शौर्य यात्रा
कुक्षी. नगर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वावधान में विशाल शौर्य यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों युवाओं जय श्रीराम का उद्घोष कर रहे थे। शुरूआत दाताहरी पब्लिक स्कूल से हुई, जिसके बाद सिनेमा चौपाटी होते हुए विजय स्तंभ चौराहे पर भव्य स्वागत हुआ। यहां से बड़पुरा मोहल्ला, भावसार मोहल्ला, सीरवी मोहल्ला, सोनी मोहल्ला होते हुए यात्रा कचहरी चौक पहुंची, जहां भाजपा के बैनर तले स्वागत किया गया। कुछ चौराहों पर छतों से भी शौर्य यात्रा के लिए हुए इंतजाम पर नजर रखी जा रही थी। एसडीओपी प्रियंका डुडवे तथा थाना प्रभारी सीबी सिंह पुलिस बल के साथ व्यवस्था में नजर आए।
युवाओं ने दिखाया जोश
धार. शहर में बुधवार शाम को शौर्यदिवस मनाया गया। इस मौके पर लाल बाग से जुलूस शुरू हुआ। इसमें बड़ी संख्या में शहर के युवाओं ने भाग लेकर इसे सफल बनाया। लाल बाग से मोहन टाकीज, धान मंडी, आनंद चौपाटी होते हुए राजवाड़ा पहुंचे जुलूस में युवा नारेबाजी व भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस को देखते हुए शहर में जगह-जगह पर पुलिस का पुख्ता बंदोबस्त किया गया था। सुबह से ही बाजार से लेकर लाल बाग क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी हुई थी। राजवाड़ा में पहुंचने के बाद जुलूस सभा में बदल गया। जहां हुई सभा में विहिप व बजरंग दल पदाधिकारियों ने युवाओं को संबोधित किया।
शौर्य दिवस मनाया गया
नागदा. हिन्दू समाज देश व धर्म की रक्षा के लिए प्रेरित करता है। हमें इसपर गर्व है। उक्त बातें बुधवार को नीम चौक में शौर्य दिवस पर आयोजित धर्मसभा में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल जिला अध्यक्ष परमानंद विश्वकर्मा ने कही। मुख्य अतिथि बजरंग दल जिला संयोजक लाखनसिंह जादौन सकतली, विशेष अतिथि धर्माचार्य प्रमुख नारायणसिंह पंवार सहित नागदा के सभी समाज प्रमुख मंचासीन थे। अतिथियों द्वारा भगवान राम व भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अतिथियों का स्वागत प्रखंड अध्यक्ष दिलीप राठौड़, नगर अध्यक्ष विष्णु राठौड़, गोरक्षक प्रमुख दीपक रघुवंशी व कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। संचालन राहुल परमार ने व आभार विजयसिंह ने माना। शौर्य यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा नगर को भगवा ध्वज से सजाया गया। शौर्य यात्रा डीजे एवं ढोल के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राठौड़ धर्मशाला पहुंची। यहां यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान यात्रा का ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। एसडीएम विजय मंडलोई, तहसीलदार आर्य, कानवन थाना प्रभारी नरेन्द्र वाजपेई, सादलपुर थाना प्रभारी रावत, नायब तहसीलदार बदनावर महेन्द्रसिंह चौहान, बीट प्रभारी पीएस डामोर, दीपचन्द चंदेल, विपीन कटारा सहित गिरधावर ओमप्रकाश गोयल सहित सादलपुर व कानवन, एसएएफ. धार सहित पुलिस बल मुस्तैद रहा।
शौर्य यात्रा में निकली टोली
टवलाई. विधानसभा मुख्यालय मनावर में हिन्दू सगंठनों द्वारा आहूत शौर्य यात्रा में शामिल होने के लिए टवलाई स्थित शिव मंदिर प्रागंण में राम भक्तों की टोली मनावर के लिए रवाना हुई। सैंकडों की संख्या में भक्तों की टोली जयघोष करते हुए उत्साहित होकर मनावर के लिए निकली। टोली का नेतृत्व पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोपाल कन्नौज ने किया।