24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदनावर में जमकर बरसे शाह, बोले- ‘कमलनाथ ने एमपी में लगाई कमीशन खाने की इंडस्ट्री’

MP Election 2023 : चुनावी सभा में कांग्रेस और कमलनाथ पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह।

2 min read
Google source verification

धार

image

Shailendra Sharma

Nov 11, 2023

badnawar.jpg

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अब बेहद कम वक्त बचा है। 17 नवंबर को मध्यप्रदेश में मतदान होना है। इससे पहले प्रदेश में चुनाव प्रचार चरम पर है। इसी कड़ी में शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह ने धार जिले के बदनावर में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस और कमलनाथ को जमकर आड़े हाथों लिया। अमित शाह ने कहा कि कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में कमीशन खाने की इंडस्ट्री लगा दी थी।

अमित शाह के भाषण की बड़ी बातें...
- बंटाधार ने मध्यप्रदेश को 10 साल में बीमारू राज्य बना दिया था।
- यही कमलनाथ और दिग्विजय थे जिन्होंने मध्यप्रदेश को अंधकार में रखा था।
- कांग्रेस का 53 साल का शासन और दूसरी ओर भाजपा का 18 साल का शासन, भाजपा ने प्रदेश को बीमारू से विकसित बनाया।
- बंटाधार के समय एमपी का बजट 23 हजार करोड़ था जो शिवराज सरकार में बढ़कर 3 लाख करोड़ का हो गया है ।
- कृषि विकास दर माइनस 3 प्रतिशत थी जिसे भाजपा 18 प्रतिशत तक लाई है।
- 64 लाख पर्यटकों की संख्या थी अब 9 करोड़ हो गई है।
-मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से बेमिसाल राज्य बनाने का काम भाजपा ने किया है।
- इस बार मध्यप्रदेश में तीन बार दिवाली मनाना है। पहली दीपावली पर मनानी है। दूसरी दीपावली 3 दिसंबर को भाजपा सरकार बनाकर मनानी है और तीसरी दिवाली अयोध्या में राम मंदिर बनने पर मनानी है।
- 70 साल तक राम मंदिर को अटकाती रही, लटकाती रही और भटकाती रही लेकिन उनको शर्म करो।
- मोदी जी ने दोबारा सरकार बनाते ही राम मंदिर का सपना पूरा कर दिया।
- राहुल गांधी तब हमसे पूछते थे मंदिर वहीं बनाएंगे पर तिथि नहीं बताएंगेष
- राहुल गांधी 22 जनवरी 2024 की तारीख याद रख लें उस दिन अयोध्या में भगवान राम भव्य मंदिर में विराजेंगे।
- कांग्रेस वालों को हर हर नर्मदे बोलने में परेशानी है, कमलापति का नाम रेलवे स्टेशन को देते हैं तो कमलनाथ को बुरा लग जाता है।
- कांग्रेस पार्टी ने कभी भारतीय संस्कृति का सम्मान नहीं किया।
- गुजरात में एक कहावत है तीन तिगड़ा..काम बिगड़ा..इसका मतलब है जहां तीन जमा होते हैं वहां काम बिगड़ जाता है।
- कांग्रेस में भी तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा है। एक कमलनाथ हैं जो नकुलनाथ को सीएम बनाना चाहते हैं। दूसरे हैं दिग्विजय सिंह जो अपने बेटे को सीएम बनाना चाहते हैं और तीसरी हैं सोनिया गांधी जो राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। कांग्रेस पार्टी में सभी अपने परिवार का भला करना चाहते हैं लेकिन भाजपा देश की जनता का भला करना चाहती है और इसके लिए तेजी से काम कर रही है।
- कमलनाथ ने कमीशन खाने की इंडस्ट्री मध्यप्रदेश में लगा दी थी।
- साढ़े तीन सौ करोड़ का मोजरवियर घोटाला किया। कमलनाथ का नाम अगस्ता घोटाले के साथ ही और भी घोटालों में है।
- अमित शाह ने केन्द्र की भाजपा सरकार की योजनाएं गिनाईं और फिर से नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का आह्मवान किया।
- कोरोना जैसी बीमारी के समय कांग्रेस ने राजनीति करने का काम किया।
- कांग्रेस आदिवासी विरोधी पार्टी है।