11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अद्भुत है मांडू का जहाज महल, खूबसूरती पर फिदा है फिल्मी दुनिया

हिंदुस्तान की 10 आदर्श इमारतों में शामिल मांडू के जहाज महल की खूबसूरती का ड्रोन कैमरे से सुंदर नजारा देखते ही बनता है, ये महल 600 वर्ष पूर्व की रेन वॉटर हार्वेस्टिंग का भी अद्भुत उदाहरण..

2 min read
Google source verification

धार

image

Shailendra Sharma

Jan 03, 2021

photo_2021-01-03_20-53-32.jpg

धार. धार जिले के मांडू का जहाज महल अद्भुत है इसलिए इसे हिंदुस्तान की 10 आदर्श इमारतों में भी स्थान हासिल है। कपूर तालाब और मुंजा तालाब के बीच में स्थित होने के कारण इसे जहाज महल कहा जाता है! इतिहासकारों के अनुसार इसका निर्माण 10वीं शताब्दी में परमार काल में हुआ है पर प्रमाणिक इतिहास के अनुसार इसका निर्माण 15वीं शताब्दी ने गयासुद्दीन खिलजी ने किया था। ये मांडू का शाही पैलेस था जहां राज परिवार और रानियां निवास करती थीं। बताया जाता है कि रानी रूपमती यहीं से डोली में बैठकर मां नर्मदा के दर्शन के लिए रूपमती महल पहुंचती थीं और फिर मां नर्मदा के दर्शन करती थीं।

जहाज महल की अद्भुत जल संरचनाएं
जहाज महल में अंडर ग्राउंड बनी जल संरचनाएं शोध का विषय हैं। यह वह महल है जहां 600 वर्ष पूर्व रेन वॉटर हार्वेस्टिंग होता था। मुंज तालाब और कपूर तालाब में अंडर ग्राउंड कनेक्शन है यहां से रहट विधि द्वारा जल लिप्त होकर महल के ऊपर बने राजा के स्विमिंग पूल में जाता था साथ ही पानी फिल्टर भी होता था। जानकारों अनुसार प्राचीन काल में मांडू में लगभग 700 जल स्रोत थे जिनकी जल संरचनाओं का शोध करने वाले जानकारों का कहना है कि यह एक दूसरे से जुड़ी हुई थीं ताकि वर्ष भर इनमें पानी रहे और पूरे क्षेत्र में ठंडक बनी रहे। आज भी कई वैज्ञानिक इस पर शोध कार्य कर रहे हैं।

देखें वीडियो-

जहांगीर ने नूरजहां के साथ गुजारे थे 7 महीने
मांडू के जहाज महल के विषय में बताया जाता है कि जहांगीर में 1617 में अपना 42वां जन्मदिन यहीं मनाया था अपनी रानी नूरजहां के साथ जहाज महल में उसने 7 महीने बिताए थे। इतिहासकारों के अनुसार मालवा की सुकून भरी रातों और प्राकृतिक सौंदर्य का जिक्र जहांगीर ने जहांगीरनामा में भी किया है। जहाज महल मांडू की सबसे सुरक्षित और सुंदर इमारत है। जहाज महल, महलों का समूह इसके अंदर हिंडोला महल चंपा बावड़ी हवेली महल आदि महल शामिल हैं।

जहाज महल पर फिदा है फिल्मी दुनिया
जहाज महल की खूबसूरती पर फिल्मी दुनिया भी फ़िदा है। यहां कई सुपर डुपर हिट फिल्मों की शूटिंग हुई है जिनमें जीने नहीं दूंगा, दिल दिया दर्द लिया, डंका राका शाका पैडमैन, यमला पगला दीवाना, दबंग 3 जैसी कई फिल्में शामिल हैं। जहाज महज में कई सुपर डुपर हिट गाने भी फिल्माए गए हैं जिनमें नाम गुम जाएगा चेहरा यह बदल जाएगा काफी फेमस है।

देखें वीडियो-