
एमपी के धार जिले के मनावर में अजब वाकया
एमपी के धार जिले के मनावर में अजब वाकया हुआ। यहां एक महिला ने शिशु को तो जन्म दिया ही उसके पेट से करीब आधा किलो की पथरी भी निकली। डॉक्टर्स ने बताया कि संभवत: दुनिया का यह इकलौता ऐसा मामला है। ये बेहद कठिन ऑपरेशन था लेकिन अच्छी बात यह है कि जच्चा और बच्चा दोनों ही पूरी तरह स्वस्थ हैं।
मनावर के एक प्राइवेट अस्पताल में यह घटना हुई। गर्भवती महिला का सोमवार रात को ऑपरेशन किया गया। डॉक्टर का कहना है कि डिलीवरी में इतना बड़ा पत्थर निकलना विश्व का शायद पहला मामला है। गर्भवती के पेट से डॉक्टरों ने 11 सेंटीमीटर का पत्थर निकाला है।
डॉ. कल्पना पाटीदार ने बताया कि महिला के मूत्राशय में यह बड़ी पथरी थी। गर्भावस्था में सोनोग्राफी जांच में ही इसका पता चल गया था पर ऑपरेशन बेहद कठिन था। बेहद बड़ी पथरी होने के कारण सामान्य प्रसव संभव नहीं था इसलिए ऑपरेशन कर नवजात के साथ ही पथरी को भी सफलतापूर्वक निकाल लिया गया।
438 ग्राम की पथरी
अस्पताल के डॉक्टर्स के अनुसार यह बेहद जटिल काम था लेकिन हमने
दोनों काम सफलतापूर्वक कर लिए। डॉक्टर्स ने महिला के पेट का ऑपरेशन कर पहले नवजात को निकाला और फिर पथरी को पेट में से निकाला। कल्पना पाटीदार ने ऑपरेशन के बाद बताया कि महिला और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
पथरी का वजन करीब 440 ग्राम आंका गया - डॉक्टर्स ने बताया कि पथरी बहुत बड़ी है। यह 11x9 सेंटीमीटर के आकार की है। पथरी का वजन करीब 440 ग्राम आंका गया है।
Published on:
10 Oct 2023 09:29 pm
बड़ी खबरें
View Allधार
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
