2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस सरकार के कुशासन की पोल खोलने के लिए जिला भाजपा ने किया घंटा नाद आंदोलन

कांग्रेस सरकार के कुशासन की पोल खोलने के लिए जिला भाजपा ने किया घंटा नाद आंदोलन

2 min read
Google source verification

धार

image

sarvagya purohit

Sep 12, 2019

कांग्रेस सरकार के कुशासन की पोल खोलने के लिए जिला भाजपा ने किया घंटा नाद आंदोलन

कांग्रेस सरकार के कुशासन की पोल खोलने के लिए जिला भाजपा ने किया घंटा नाद आंदोलन


धार.
प्रदेश में निकम्मी कांग्रेस सरकार के कुशासन पोल खोलने के लिए जिला भाजपा द्वारा आज बुधवार को घंटा नाद आंदोलन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राज बर्फा, सांसद छतरसिंह दरबार व उज्जैन के विधायक मोहन यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना बघेल, धार विधायक नीना वर्मा के नेतृत्व में 11 सितंबर को दोपहर 1 बजे भाजपा कार्यालय से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की रैली ढोल, नगाड़ों, मंजीरो, घंटाध्वनी के साथ शंखनाद करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंची। कलेक्ट्रेट का घेराव कर मीडिया को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार निरंकुशता की ओर बढ़ रही है। किसानों को ऋण माफी का वादा किया और सत्ता में आकर किसानों के साथ धोखा कर वादा खिलाफी कर दी।प्रदेश में आपराधिक घटनाएं, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। मंत्रियों में आपस में खींचतान चल रही है। इतना सबकुछ होने के बाद भी प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है।
प्रदेश में कमलनाथ सरकार भ्रष्टाचार में मस्त है और प्रदेश की जनता इनके काले कारनामों तथा कुशासन से त्रस्त है। प्रदेश में अराजकता का बोलबाला है। जनहित को ताक पर रख दिया गया है। अपराधियों को शासकीय ठेके दिए जा रहे हैं। तबादला उद्योग चलाकर कांग्रेसी नेता अपनी जेब गर्म कर रहे हैं। यह सरकार अपने वादों को भूल कर खतरनाक इरादों को पूरा कर रही है । कांग्रेस के नेता आपसी गुटबाजी में बयानों की तलवार भांज रहे हैं। बेरोजगारों की पीठ में छुरा भोंक दिया गया है । किसान त्राहि त्राहि कर रहा है। मुख्यमंत्री कमलनाथ आराम फरमा रहे हैं। ना किसानों की सुध है ना पीडि़त, प्रताडि़त, शोषित, वंचितों की परवाह है। ऐसे में इस सरकार को अपने वादों को याद दिलाने के लिए भाजपा द्वारा प्रदेश स्तर पर घंटानाद कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इस अवसर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद शर्मा, दिलीप पटोदिया, पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत, खेमराज पाटीदार, वेलसिंह भूरिया, मुकाम सिंह किराडे सहित अन्य सदस्यगण मौजूद थे।