5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Food poisoning: शादी समारोह में आए 200 से अधिक मेहमान बीमार, कई बच्चे भी भर्ती

धार जिले के बदनावर के एक गांव में दो शादी समारोह में दाल-बाफले और लड्डू खाने के बाद कई मेहमान बीमार...। मच गया हड़कंप...।

2 min read
Google source verification

धार

image

Manish Geete

May 03, 2023

dhar01.png

मध्यप्रदेश के धार जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक शादी समारोह के खाने के बाद 200 से अधिक मेहमानों की तबीयत खराब होने लगी। इसमें 26 बच्चे भी शामिल हैं। सभी को एक-एक करके बदनावर सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों की हड़ताल के कारण व्यवस्थाएं चरमराई हुई थी। कम डाक्टर होने और अस्पताल में व्यवस्था नहीं होने से सभी मरीजों को अस्पताल के कॉरिडोर में ही लेटाकर इलाज किया गया।

धार जिले के बदनावर के ग्राम धमाना का यह मामला है। यहां बुधवार को एक शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। यहां मेहमानों के खाने के लिए दाल-बाफले और लड्डू बनाए गए थे। खाना खाने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। फूड प्वाइजनिंग के शिकार 200 लोगों को अस्पताल में लाया गया। सभी की तबीयत बिगड़ने लगी थी। सभी के पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी थी। यह नजारा देख वहां हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि यहां हुई दो शादी समारोह में करीब 1200 से अधिक लोगों का भोजन बनाया गया था।

एक के बाद एक मेहमानों की तबीयत बिगड़ने लगी। इनमें 26 बच्चे भी शामिल थे। सभी को बस, ट्रैक्टर और अन्य वाहनों से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पहले से व्यवस्थाएं चरमराई हुई थी। आलम यह था कि जिसे जहां जगह मिली, वहीं लेटाकर इलाज शुरू करना पड़ा। अस्पताल के कॉरिडोर में फर्श, गैलरी से लेकर अस्पताल परिसर में पेड़ के नीचे लोगों का इलाज शुरू किया गया। 200 बीमार लोगों में तीन की हालत गंभीर हो गी है, उन्हें बड़े रेफर करना पड़ा है।

ऐसे बिगड़ा कार्यक्रम

धमाना गांव के डूंगरसिंह और कालू के यहां पर शादी समारोह का आयोजन चल रहा है। दोनों ने मिलकर सामूहिक भोजन का आयोजन रखा था। इसमें बारात सहित कई मेहमान शामिल हुए थे। बारात रतलाम के ग्राम सैलाना से आई थी। जबकि लड़के की बारात ग्राम कल्याणपुरा जाने वाली थी। शादी समारोह में दाल, बाफले और लड्डू का पारंपरिक खाना बनाया गया था। खाना खाने के बाद मेहमानों ने तबीयत बिगड़ने की शिकायत की, वहीं कुछ लोग उल्टियां करने लगे। इसके बाद वहां का माहौल ही बदल गया। देखते ही देखते 200 से अधिक मेहमानों को भी यही शिकायत होने लगी।

अस्पताल पहुंचा प्रशासन

घटना की जानकारी लगते ही एसडीएम मेघा परमार सहित कई समाजसेवी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में बीमार लोगों के हालचाल जाने और इलाज कराने में मदद करने जुट गए। खबर लिखे जाने तक मरीजों का इलाज जारी था।

अस्पताल में आए फूड प्वाइजनिंग के शिकार 200 लोगों से अधिक की पुष्टि सीबीएमओ डाक्टर चंद्रसेखर मुजाल्दा ने की है। उन्होंने कहा कि जिनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है उन्हें रेफर किया जा रहा है। वहीं एसडीएम मेघा परमार ने कहा कि सभी बीमार लोगों का तत्काल इलाज शुरू करवा दिया गया है। स्थिति नियंत्रण में है। इस मामले की जांच भी की जाएगी।