30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाकाल से लौटते वक्त ‘काल’ ने छीन लिया जिगरी यार, फिर दोस्त ने भी बुला लिया यमराज…

दोस्त की मौत हुई तो दूसरा दोस्त बर्दाश्त नहीं कर पाया जुदाई, कुछ देर बाद ही दे दी जान..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धार

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 5 Mar 2024, 9:21 PM IST

dhar_youth_sucide_after_friend_death.jpg

,,

कहते हैं कि दोस्ती से बढ़कर कोई रिश्ता नहीं होता..कुछ ऐसा ही मामला धार में सामने आया है जहां सड़क हादसे में दोस्त की मौत के बाद दूसरे युवक ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों दोस्त हादसे के वक्त एक ही बाइक पर सवार थे। अपनी आंखों के सामने जिगरी दोस्त को मरता देख दूसरे दोस्त को गहरा सदमा लगा और उसने एक वीडियो बनाकर घरवालों को भेजकर पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली।


पूरा मामला कुछ इस तरह है कि झाबुआ जिले के रहने वाले नरवे सिंह व कांति सिंह नाम के दो दोस्त बाइक से बीती रात महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान धार जिले के राजगढ़ थाना इलाके में इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर नलखेड़ा चौकी के पास उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में नरवे सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। नरवे सिंह और कांति जिगरी दोस्त थे और जब कांति ने नरवेसिंह को अपनी आंखों के सामने मरते देखा तो उसे गहरा सदमा लगा।
यह भी पढ़ें- खुदाई में मिला खजाना तो आग की तरह फैली खबर, लूटने उमड़ पड़े लोग, फिर हुआ ये


दोस्त नरवेसिंह की मौत का सदमा कांति को इस कदर लगा कि वो इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन हाइवे पर ही कुछ दूर पैदल चला और फिर एक पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने से पहले कांति ने अपने मोबाइल से एक वीडियो बनाकर घरवालों को भेजा था जिसमें वो दोस्त की मौत से दुखी होकर ये कह रहा था कि 'मैं सभी लोगों से कह रहा हूं कि मेरा दोस्त मर गया है, मैं भी मर रहा हूं, किसी को परेशान मत करना, घरवालों को भी परेशान मत करना। मेरा खास दोस्त था, इसलिए मैं भी मर रहा हूं'। कांति के परिजन को जब ये वीडियो मिला तो वो हैरान रह गए और कुछ ही देर बाद कांति की मौत की सूचना भी उन तक पहुंच गई। परिजन के मुताबिक कांति और नरवेसिंह गहरे दोस्त थे।
देखें वीडियो- शादी में गिरे ओले तो भागे बाराती-घराती