
आनंद नगर के राजा के विसर्जन की झांकियां निहारने पहुंचे लोग
सादलपुर. नगर में दत्तीगांव मित्र मंडल सादलपुर के तत्वावधान में आनंद नगर के राजा का शाही गणेश विसर्जन चल समारोह राजवर्धनसिंह दत्तीगांव के मुख्यातिथ्य में सोमवार को निकाला गया। इसमें आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर गणपति बप्पा को विदाई दी। कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी लोकेंद्रसिंह चौहान ने बताया कि इस अवसर में जलसे में शामिल झांकी व अखाड़ों व लोकनृत्य दल ने सभी को खूब आकर्षित किया।
डीजे की धुन पर भी युवा खूब थिरके। वहीं रास्ते भर चलित रूप से बप्पा की प्रसादी का वितरण किया गया। जलसे में शामिल हुए सभी लोगों के लिए नि:शुल्क चाय पोहा की व्यवस्था की गई। दत्तीगांव मित्र मंडल द्वारा सादलपुर में गणेश उत्सव बड़े भव्य रूप से मनाया जाता है। समापन अवसर पर आनंद चौदस के एक दिन बाद यहां गणेश विसर्जन का भव्य समारोह आयोजित किया जाता है। इसमें प्रतिवर्ष कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रसे के महासचिव व पूर्व विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव विशेष रूप से उपस्थित रहते हैं।
राम दरबार की झांकी रही आकर्षण केंद्र
दत्तीगांव मित्र मंडल द्वारा आकर्षक झांकी भी निकाली गई, जिसमें भगवान श्रीरामजी का भव्य दरबार सजाया गया था। वहीं वीर हनुमान को प्रभु श्री राम की भक्ति करते दिखाया गया था, जिसे लोगों ने खूब सराहा। शाही गणेश विसर्जन के जलसे में शामिल हुए इंदौर लोकनृत्य दल के कलाकारों ने भी राजस्थानी नृत्य राधा कृष्ण की लीला व कई मनमोहक प्रस्तुतियां दी, जिसने लोगों को देर रात तक बांधे रखा। चल समारोह में पिपलिया से नरसिंह अखाड़ा भी सम्मलित हुआ, जिसमें कलाकारों द्वारा कई हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया गया। तलवार बाजी, ट्रैक्टर को अपने ऊपर चढ़ाना, शरीर को सुई धागे से सील लेना व बालिकाओं की कला के प्रदर्शन ने लोगों को अचंभित कर दिया।
गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी...
नागदा. गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ की जयकारों के साथ ढोल, ढमाकों के साथ भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा का विसर्जन हुआ। भक्तों द्वारा विधि-विधान से पूजा, आरती कर विसर्जन किया गया व प्रसादी वितरीत की। श्री रिद्धि-सिद्धी गणेश मंदिर धार फाटा पर भंडारे का आयोजन भक्तों द्वारा किया गया। इसमें सैकड़ों भक्तों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। विधायक भंवरसिंह शेखावत भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर पहुंचे।
पं. राजेंद्रप्रसाद शुक्ला द्वारा श्री शेखावत का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। विधायक द्वारा भगवान श्रीगणेश के दर्शन लाभ लेकर भोजन प्रसादी ग्रहण की। मंदिर संस्थापक डॉ. एनके जैन ने बताया कि मंदिर से जुड़े 25 भक्तों की समिति वर्ष में भागवत कथा के साथ सांवरियाजी व रामदेव जी पैदल यात्रा पर जाने वाले भक्तों के लिए भंडारा व गणेश उत्सव पर्व में भंडारे का आयोजन करती है।
किसान चैक पर संस्कार मित्र मंडल द्वारा भी कन्या भोज भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें धारासिंह कामदार, बबलू सेन, धर्मेंद्र कुशवाह, प्रदीप खारोल, कौशिक लौहार, आयुष दुबे सहित सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया। बाल गणेश मित्र मंडल नीम चौक लक्ष्य मेहता, पार्थ मेहता, अवनी जैन, लबधी मेहता, पर्व बरडिय़ा, गौतम मेहता, यश भाटी, बारह पत्थर के राजा भक्त मंडल, बाल गोपाल ग्रुप, शीतला माता चौक, श्रीराम मित्र मंडल माकनी कान्हा राठौड़ द्वारा शोभा यात्रा के साथ भगवान की प्रतिमा क विसर्जन किया।
Published on:
26 Sept 2018 12:48 am
बड़ी खबरें
View Allधार
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
