19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा

गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा

less than 1 minute read
Google source verification

धार

image

sarvagya purohit

Jul 17, 2019

गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा

गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा


पत्रिका लाईव
धार.

ब्रह्म मुहूर्त समय सुबह 4 बजे, मंत्रोच्चार करते 11 ब्राह्मण, पंचामृत से होता हुआ महारुद्र अभिषेक,हाथों में गुलाब और श्रीफल लिए खड़े गुरु भक्त, गुरु आराधना में लीन उपस्थित जन। यह दृश्य था नित्यानंद आश्रम का।
मंगलवार को नित्यानंद आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। सुबह 4 से 6 बजे तक बाबजी की समाधि पर रुद्राभिषेक किया गया। उसके बाद् उपस्थित भक्तों ने समाधि पर वस्त्र फल व मिष्ठान अर्पित किए। फिर बापजी की आरती की गई। आरती के बाद उपस्थित जनों को प्रसाद वितरित किया गया। जैसे जैसे सूरज चढ़ता जा रहा था, आश्रम में आने वाले दर्शनार्थियों की संख्या भी बढ़ती चली गई। सुबह 9 बजे आश्रम में होने वाली नियमित आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। 11 बजे बापजी को भोग लगाया, फिर महाप्रसादी का आयोजन हुआ। इसमें हजारों आश्रम आने वाले भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
निकली बापजी की पालकी
शाम 4 बजे नित्यानंद बाबजी की पालकी यात्रा निकाली गई। आश्रम परिसर में भ्रमण के बाद समाधि मंदिर पर पालकी का समापन हुआ। बड़ी संख्या में भक्तों ने पालकी यात्रा में भाग लिया। मंगलवार को नित्यानंद आश्रम पर शाहरवासियों के अलावा अन्य शहरों और प्रदेशों से भी गुरु भक्त दर्शन करने आए। गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान से भी कई लोग गुरु पूर्णिमा पर आश्रम दर्शन करने के लिए आए। देर रात तक आश्रम में भक्तों का आना लगा रहा। आश्रम में हजारों लोगों ने दर्शन किए।