8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा, कांग्रेस कार्यकर्ता पर झूठा केस लगाने का आरोप, थाने में हंगामा

- पुलिस की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा- कांग्रेस कार्यकर्ता पर झूठा केस करने का आरोप- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया थाने में हंगामा- कांग्रेस प्रत्याशी भी कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे

less than 1 minute read
Google source verification
congress workers protest

पुलिस की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा, कांग्रेस कार्यकर्ता पर झूठा केस लगाने का आरोप, थाने में हंगामा

मध्य प्रदेश के धार जिले की बदनावर में पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठा केस दर्ज किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिसिया कारर्वाई से नाराज होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ थाने का घेराव किया बल्कि उन्होंने जमकर हंगामा भी किया। इधर, एक अन्य मामले में पीटादार समाज के लोगों ने भी थाने का घेराव कर हनुमान चालीसा का पाठ किया।

बताया जा रहा है कि जिले के बदनावर थाना पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बड़ी संख्या में बदनावर थाने पहुंचकर घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और केस वापस लेने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह शेखावात भी कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- भाजपा प्रत्याशी पर गंभीर आरोप लगाकर पुलिसकर्मी ने की आत्मदाह की कोशिश, खुद को लगा रहा था आग


पुलिस की सदबुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ

वहीं दूसरी तरफ शहर के पाटीदार समाज के सैकड़ों लोगों ने थाने का घेराव किया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कंवरलाल पाटीदार के खिलाफ झूठे केस में गिरफ्तार कर लिया है। जब ये मामला समाज के लोगों के संज्ञान में आया तो लोग आक्रोशित हो गए होकर थाने पहुंच गए। यहां उन्होंने जय सरदार के नारे के साथ किया थाने का घेराव किया और कंवरलाल को तुरंत रिहा करने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस को सद्बुद्धि के लिए थाना परिसर में ही हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।