31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धार जिले में विधानससभा चुनाव की तुलना में लोकसभा के लिए १६ हजार मतदाता बढ़े

धार, सरदारपुर और बदनावर में घटी संख्या, लोकसभा चुनाव को लेकर अंतिम मतदाता सूची जारी, जिले में १६ लाख ६२ हजार २१० वोटर चुनेंगे सांसद

2 min read
Google source verification

धार

image

rishi jaiswal

Feb 08, 2024

धार जिले में विधानससभा चुनाव की तुलना में लोकसभा के लिए १६ हजार मतदाता बढ़े

धार जिले में विधानससभा चुनाव की तुलना में लोकसभा के लिए १६ हजार मतदाता बढ़े

धार. लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। अभी चुनावी की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन जिलों में फाइनल मतदाता सूची की घोषणा हो चुकी है। धार-महू लोकसभा सीट पर सांसद चुनने के लिए जिले के १६ लाख ६२ हजार २१० मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। ये सूची गुरुवार को जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी किए हैं। विधानसभा चुनाव की तुलना में लोकसभा में महज १६ हजार नए वोटर बढ़े हैं। खास बात ये है कि धार समेत बदनावर और सरदारपुर विधानसभा में वोटरों की संख्या बढऩे के बजाए कम हुई है। तीनों ही विधानसभा क्षेत्रों में वोटरों की संख्या घटी है। इसी प्रकार थर्ड डेंजर वोटरों का आंकड़ा विधानसभा चुनाव के समय ५६ था, जो लोकसभा में घटकर ४२ रह गया है।

दो जिलों के वोटर मिलकर चुनेंगे सांसद
धार और महू संसदीय सीट पर दो जिलों में विभाजित है। इनमें धार की सात और इंदौर जिले की डॉ. अंबेडकर नगर (महू) विधानसभा आती हैं। जहां के मतदाता आगामी चुनाव में अपने वोट से सांसद का चुनाव करेंगे। इनमें सबसे अधिक दरोमदार धार के वोटरों पर है। जिले के वोटर जिस ओर रुख करेंगे, परिणाम उसी पार्टी के पक्ष में रहेगा। सरदापुर, कुक्षी, मनावर और बदनावर विधानसभा में पुरुषों की अपेक्षा महिला वोटरों की संख्या अधिक होने से दोनों ही राजनीति दलों का फोकस महिला वर्ग पर रहेगा।

पिछले दस सालों से भाजपा का कब्जा
धार संसदीय सीट अजजा वर्ग के लिए आरक्षित है। इस सीट पर एक समय तक कांग्रेस का कब्जा हुआ करता था। लेकिन पिछले दस साल से भाजपा यहां विजयी होती आ रही है। २०१९ के पिछले चुनाव में छतरसिंह दरबार, और २०१४ में सावित्री ठाकुर सांसद चुनी गई। वहीं २००९ में कांग्रेस से गजेंद्रसिंह राजूखेड़ी चुनाव जीते थे। इस बार भी लोकसभा में भाजपा और कांग्रेस के बीच ही सीधी टक्कर रहेगी।

आदिवासी और महिला वोटरों की भूमिका निर्णायक
विधानसभा चुनाव की तरह ही लोकसभा चुनाव में आदिवासी और महिला वोटरों की भूमिका निर्णायक रहेगी। यही कारण है कि दोनों दल लगातार आदिवासी और महिला वर्ग को साधने में लगे है। इसी को देखते हुए आगामी ११ फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झाबुआ जनजाती सम्मलेन से चुनावी शंखनाद करेंंगे। हालांकि विधानसभा चुनाव में जिले की सात में से पांच सीटों पर कांग्रेस ने एकतरफा जीत दर्ज की। लाड़ली लक्ष्मी योजना से जहां भाजपा ने पूरे राज्य में प्रचंड बहमुत के साथ सरकार बनाई। वहीं उसका असर आदिवासी बाहुल्य धार जिले में कम देखने को मिला।

लोकसभा में मतदाताओं की ऐसी है संख्या....
विधानसभा पुरुष महिला अन्य कुल वोटर
सरदारपुर ११२१८७ ११३८०३ ०२ २२५९९२
गंधवानी १२५२५१ १२४२९६ ०६ २४९५५३
कुक्षी १२१९१२ १२४७९६ ०१ २४६७०९
मनावर १२०४७६ १२२२३५ ०९ २४२७२०
धरमपुरी ११०३७८ १०९७०८ ०६ २२००९२
धार १३२३४१ १२४२०१ १५ २५६५५७
बदनावर १०९४२६ ११११५८ ०३ २२०५८७
कुल ८३१९७१ ८३०१९७ ४२ १६६२२१०