
लोकतंत्र के पर्व में जनता ही जर्नादन
धार. चुनावी समर में बीते कई दिनों से राजनीति दलों से जुड़े नेताओं द्वारा अनेक वादे और घोषणाएं की गई। इसके बाद अब बारी जनता जर्नाधन की है, जो अपने मत का इस्तेमाल कर भावी विधायक चुनेंगे। जिले की सात विधानसभा सीटों पर इस बार १६ लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनके वोट से प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।
इस बार चुनाव मैदान में भाजपा-कांग्रेस सहित ४४ प्रत्याशी उतरे हैं। इनमें सर्वाधिक १२ प्रत्याशी धार सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उधर, शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। गुरुवार को विधानसभा क्षेत्रों से पोङ्क्षलग बूथोंं पर मतदान दल पहुंचे, जिन्हें अलग-अलग स्थानों से सामग्री का वितरण किया गया। धार विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ३०० बूथों के लिए सामग्री का वितरण पॉलिटेक्निक कॉलेज से किया। यहां अलसुबह से ही कर्मचारियों का जमघट लग गया था। बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी ड्यूटी कर रही है। दोपहर में सामग्री लेकर दल अपने गतंव्य की ओर रवाना हुए। प्रत्येक पोङ्क्षलग बूथ के लिए ईवीएम, वीवीपीट मशीन लगाई गई।
वोट डालने के लिए कोई एक दस्तावेज साथ ले जाए
मतदान के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा कुछ सरकारी दस्तावेज मान्य किए हैं। इनमें वोटर कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइङ्क्षवग लाइसेंस, पेनकार्ड, जॉब कॉर्ड, बैंक या पोस्ट ऑफिस की पासबुक, हेल्थ इंश्योरेंस स्मार्ट कार्ड, स्मार्ट कार्ड, पासपोर्ट, पेंशन दस्तावेज, मतदान पर्ची आदि में से कोई एक दस्तावेज साथ जरुर ले जाएं।
सुबह साढ़े ५ बजे होगा मॉकपोल
मतदान के पूर्व अधिकारियों की मौजूदगी में सुबह साढ़े ५ बजे मॉकपोल होगा। इसके बाद मतदान की प्रक्रिया आरंभ होगी। इस बार जिला प्रशासन ने मतदान जागरुकता के लिए कई जगह आदर्श बूथ बनाएं हैं। जहां आने वाले मतदाताओं के लिए बैठक, पानी और अन्य सुविधाएं जुटाई गई हैं। मतदान के पश्चात देर शाम को इवीएम समेत सामग्री धार पीजी कॉलेज में जमा होगी। जहां ३ दिसंबर को मतगणना के दौरान ईवीएम को खोला जाएगा।
१८७९ पोङ्क्षलग बूथों पर मतदान
जिले में विधानसभा चुनाव के लिए १८७९ पोङ्क्षलग बूथ बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त १०१ मॉडल और १०४ ङ्क्षपक बूथ भी तैयार किए गए हैं। जहां गुरुवार एक साथ सुबह ७ से शाम ६ बजे तक मतदान होगा। इसके लिए ८२४६ अधिकारी-कर्मचारी और ५३३१ बल लगाया हैं। इनमें पुलिस सहित सीआरपीएफ, आरपीएफ, एसएफ, होम गार्ड सहित कोटवार आदि शामिल हैं। इसके अलावा मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। वीडियो व फोटोग्राफी भी कराई जाएगी।
Published on:
17 Nov 2023 12:25 am
बड़ी खबरें
View Allधार
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
