
Horrible Accident : ट्रैफिक डिपार्टमेंट द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर किए जा रहे तमाम दावों के बावजूद मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलम ये है कि, यहां हर रोज सैकड़ों की संख्या में सड़क हादसों का शिकार होकर घायल हो रहे हैं। उनमें से दर्जनों जान गवा रहे हैं। ऐसे ही एक भीषण सड़क हादसे से जुड़ा मामला सूबे के धार जिले से सामने आया है। यहां स्कूटी सवार दो महिलाओं की हादसे में मौत हो गई है।
भीषण हादसे से जुड़ी घटना जिले से गुजरने वाले इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर खरेली घाट पर घटी है। यहां पहले तो एक मोटरसाइकिल और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसके चलते अनियंत्रित हुई स्कूटी सामने से आ रहे ट्रॉले में जा घुसी। ट्रॉले की चपेट में आने से दोनों महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बता दें कि, जबतक ट्रॉला रुक पाता, तब तक उसकी चपेट में आईं दोनों महिलाओं के शव क्षत विक्षत हो गए। वहीं, उनकी स्कूटी भी कई टुकड़ों में बंट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंदौर-अहमदाबाद हाईवे से गुजर रही बाइक राजगढ़ से धार की ओर जा रही थी। जबकि धार से राजगढ़ जा रही स्कूटी सवार महिलाओं से टकरा गई। टक्कर होने के बाद महिलाओं के पीछे आ रहे ट्राले में स्कूटी जा घुसी, जबकि बाइक दूसरी ओर घिसट गई। फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Updated on:
10 Mar 2025 02:40 pm
Published on:
10 Mar 2025 02:37 pm
बड़ी खबरें
View Allधार
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
