ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 6 क्रूज टूरिस्ट प्रोजेक्ट के प्रस्ताव आए हैं। जिसमें कुक्षी से स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, सेलानी से धारा, राजघाट बेतवा से देओगढ़, बरगी से टिंडनी, गांधीसागर से संजीत और तवा से मढ़ई शामिल हैं। इनमें से किसी एक रूट पर 2 क्रूज और हाउस बोट्स चलाने का प्रस्ताव है। साथ ही 100 करोड़ रुपए के निवेश की संभावना है।