
MP News: मध्यप्रदेश के धार जिले के रहने वाले एक ही परिवार के चार बच्चों की गुजरात में मौत हो गई है। यह हादसा तब हुआ चारों बच्चे कार खेल रहे थे। इसी दौरान कार का गेट लॉक कर दिया। जिसके बाद दम घुटने से बच्चों की मौत हो गई।
यह पूरा मामला गुजरा के अमरेली तालुका के रंधिया गांव का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बच्चों में से एक के हाथ कार की चाबी लग गई थी। जिससे बच्चों ने कार का गेट खोला और कार के अंदर खेलने लगे। कार अंदर से लॉक हो गई। शाम तक बच्चों पर किसी की नजर नहीं पड़ी। इसके बाद जब पिता शाम को घर वापस लौटे चो उन्होंने बच्चों की तलाश शुरु की। तो पता चला कि बच्चों के शव कार के अंदर मिले। इसमें सात वर्षीय सुनीता, पांच वर्षीय सावित्री, 2 वर्षीय कार्तिक और पांच वर्षीय विष्णु की मौत हो गई।
यह परिवार धार के कुक्षी का रहने वाला है। जो कि अमरेली में मजदूरी का काम करता है। इस घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसर गया है। बच्चों का अंतिम संस्कार गृह ग्राम में सोमवार की सुबह किया गया है।
Updated on:
04 Nov 2024 09:37 pm
Published on:
04 Nov 2024 09:36 pm
बड़ी खबरें
View Allधार
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
