23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शर्मनाक… एमपी में एंटी रैबीज इंजेक्शन को तरसते रहे पद्मश्री डॉक्टर

MP News: धार जिले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने प्रदेश को शर्मसार कर दिया। सड़क हादसों में घायलों को समय पर इलाज मुहैया कराने के लिए गुजरात के जिस डॉक्टर ने मुहिम शुरू की, वे पद्मश्री डॉक्टर पत्नी के इलाज के लिए भटकते रहे।

less than 1 minute read
Google source verification

धार

image

Avantika Pandey

Jul 06, 2025

MP News

MP News (फोटो सोर्स : पत्रिका)

MP News:धार जिले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने प्रदेश को शर्मसार कर दिया। सड़क हादसों में घायलों को समय पर इलाज मुहैया कराने के लिए गुजरात के जिस डॉक्टर ने मुहिम शुरू की, वे पद्मश्री डॉक्टर पत्नी के इलाज के लिए भटकते रहे। दरअसल, गुजरात के वडोदरा के पद्मश्री डॉ. सुब्रत राय पत्नी सुषमा राय के साथ शनिवार को मांडू घूमने आए थे। इस दौरान कुत्ते ने सुषमा को काट लिया। वे पत्नी को एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने मांडू में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो नर्स ने इंजेक्शन होने से इनकार कर दिया। मीडिया की दखल के बाद उन्हें इंजेक्शन लगा।

ये भी पढ़े- इंदौर के राजा रघुवंशी से भी बुरा हाल करूंगी… हैरान करने वाला मामला

पीड़ितों की सेवा करने वाले भटकते रहे

डॉ. सुब्रत राय लाइफ लाइन संस्था के सीईओ हैं। 1999 में पत्नी के साथ हाईवे पर सफर के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। तब उन्हें ६ घंटे तक इलाज नहीं मिला था। इसके बाद उन्होंने हादसे में घायल लोगों को समय पर इलाज मुहैया कराने के लिए अभियान शुरू किया। अब तक कई लोगों की जान बचाई। पत्नी भी इस काम में उनकी सहयोगी हैं।

‘पर्यटन स्थल पर ऐसा नहीं होना चाहिए’

डॉ. राय ने कहा, मांडू बड़ा पर्यटन स्थल है। यहां छोटी सुविधा के लिए पयर्टक भटके, अच्छा नहीं है। मुझे इंजेक्शन के लिए मना कर दिया। बाद में पत्नी को इंजेक्शन लगाया।