6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाइक पर पलटा ट्रक, दबने से महिला की मौत, पति हुआ घायल

इंदौर अहमदाबाद नेशनल हाईवे के माछलिया घाट में हुआ हादसा

2 min read
Google source verification

धार

image

rishi jaiswal

Nov 24, 2023

बाइक पर पलटा ट्रक, दबने से महिला की मौत, पति हुआ घायल

बाइक पर पलटा ट्रक, दबने से महिला की मौत, पति हुआ घायल

राजगढ़. इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे के माछलिया घाट में गुरुवार को दोपहर हुए हादसे में बाइक सवार दंपति पर ट्रक पलटी खा गया। इसमें गुजरात निवासी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिला के पति को भी चोट लगी है।

राजगढ़ थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार नेशनल हाइवे पर राजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत माछलिया घाट में गुरुवार दोपहर बाद इंदौर से अपने गांव गुजरात राज्य के मोडासा जा रहे दंपती की बाइक जीजे 31 एए 0918 के ऊपर लकडिय़ों से भरे ट्रक क्रमांक यूपी 78 डीटी 1212 अनियंत्रित होकर ऊपर पलट गया। हादसे में लकडिय़ों के नीचे दबने महिला तन्वी पति आकाश (22) निवासी ग्राम मोडासा की मौके पर ही मौत हो गई। वही आकाश पिता जगदीश (32) निवासी घायल हुआ है। दुर्घटना को लेकर राजगढ़ थाना प्रभारी संजय रावत ने बताया कि माछलिया घाट में हुए हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिसबल मौके पर पहुंचा था। हादसे में मृत महिला के शव का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर पर पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया।

डिवाइडर से टकराई कार, व्यापारी की मौत
सरदारपुर. इंदौर-अहमदाबाद के नेशनल हाइवे पर बीती रात पुलगांवड़ी के समीप डिवाइडर से कार टकराने से उसमें सवार सरदारपुर नगर के युवा कपड़ा व्यापारी गोपाल पिता दिनेश पाठक (28) की मौत हो गई ।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक गोपाल पाठक बुधवार दोपहर को इंदौर के लिए कार से कपड़ों की खरीदारी के लिए निकला था, रात्रि में कपड़ों की खरीदारी कर वापसी आते समय सरदारपुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर स्थित फुलगांवड़ी में कार डिवाइडर से टकरा गई। इसमें उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद राहगीरों और यात्री बस स्टॉफ की सूचना पर घटनास्थल पर 100 डायल और पुलिस टीम पहुंची और सरदारपुर अस्पताल उपचार के लिए भिजवाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार खन्ना ने बताया कि कार दुर्घटना में हुई कपड़ा व्यापारी युवक की मौत के मामले में पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम कर शव का पीएम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
धार. इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर राजगढ़ में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक से जा रहे दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। इसमेंं एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना २२ नवंबर की बताई जा रही है। पुलिस ने फरियादी वीरेन्द्र पिता रमन भील (21) निवासी ग्राम भुराडाबरा की शिकायत पर कायमी दर्ज की है। फरियादी के अनुसार उसके काका का लडक़ा बद्री पिता बापू (27) निवासी भुराडाबरा थाना कालीदेवी जिला झाबुआ व अजय उर्फ अरुण पिता गेंदालाल अजनार (22) निवासी ग्राम बीडपाड़ा थाना सरदारपुर बाइक से दत्तीगांव से राजगढ़ की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान महावीर होटल के सामने ट्रक जीजे १० जेड 6149 के चालक ने तेजगति व लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक को बद्री चला रहा था और अरुण पीछे बैठा था। टक्कर से दोनों उछल कर गिर पड़े। बद्री की ट्रक के नीचे कुचलने से मौके पर मौत गई तथा अजय को गंभीर चोट आने पर घायल हुआ है।