
मांडू के रानी रूपमती महल के पीछे झाड़ियों में मिले तेंदुए के दो शावक...।
अमित मंडलोई की रिपोर्ट
मांडू (धार)। तेंदुआ स्टेट मध्यप्रदेश (eopard state) में तेंदुओं की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार को ही मांडू में तेंदुए के दो शावक मिले हैं। जंगल में रहने वाले ग्रामीणों ने तेंदुए के बच्चों (Leopard Cub) को हाथों में उठाकर खूब दुलार किया, गोद में बैठाकर सेल्फी ली। पानी पिलाया और उनके लिए पत्तों का बिछोना भी बनाया। तेंदुए के इन बच्चों का वीडियो भी ग्रामीणों ने बना लिया। इसकी सूचना पर वन विभाग में हड़कंप मच गया। फारेस्ट की टीम मौके पर पहुंच गई है। जल्द ही अपने मां से बिछड़े तेंदुए के शावकों को मिलाने का प्रयास किया जाएगा।
मध्यप्रदेश की पर्यटन नगरी में रानी रूममती का महल (rani roopmati mahal) है, यह महल दुनियाभर में फेमस है। इसी महल के पीछे वन ग्राम हैं। यहीं पर रहने वाले कुछ बच्चों को झाड़ियों में तेंदुए के दो शावक दिखे, तो बच्चे इन्हें अपने साथ उठाकर ले आए। माना जा रहा है कि हाल ही में तेंदुए ने इन शावकों को जन्म दिया है। बच्चों को छोड़कर मादा तेंदुआ आसपास ही कहीं गई होगी, जब ग्रामीणों के यह बच्चे दोनों शावकों को उठाकर ले आए।
यह भी पढ़ेंः
बच्चों ने गोद में बैठाया, दुलार भी किया
बच्चे अपने हाथों में तेंदुए के शावकों को पाकर खेलने लगे। शावकों को कुत्ते और बिल्ली के बच्चों की तरह खिलाने लगे। गोद में बैठाकर दुलार करने लगे। कोई उन्हें पानी पिलाने लगा तो कोई उनके लिए पत्ते बिछाकर सुलाने की व्यवस्था करने लगा।
कई लोगों ने ली सेल्फी
वहां मौजूद कुछ ग्रामीणों ने वीडियो भी बना लिया। कुछ लोगों ने तेंदुए के शावकों के साथ सेल्फी भी ली। ग्रामीणों का सेल्फी और वीडियो वायरल हो गया।
फारेस्ट विभाग सक्रिय हुआ
रानी रूपमती मंडपम के पीछे की तरफ मिले इन शावकों का वीडियो वायरल होने और फारेस्टविभाग को सूचना मिलने के बाद सक्रिय हो गया है। फारेस्ट की एक टीम मौके पर पहुंच गई है। उन्होंने तेंदुए के बच्चों को अपने कब्जे में ले लिया है।
सतर्क रहने को कहा
फारेस्ट के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा है। उनका मानना है कि जिस स्थान पर तेंदुए के दोनों शावक मिले हैं, मादा तेंदुआ आसपास ही कहीं हो सकती है। वो अपने बच्चों को उस स्थान पर नहीं पाकर गुस्सा हो सकती है और किसी पर भी हमला कर सकती है।
तेंदुआ स्टेट भी है मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश टाइगर स्टेट, चीता स्टेट के साथ ही तेंदुआ स्टेट भी हैं। यहां तेंदुए भी देश में सबसे ज्यादा हैं। तेंदुए के दो शावकों की ताजा तस्वीर से पता चलता है कि तेंदुओं का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। लेकिन, इनकी सुरक्षा भी जरूरी है।
चार माह पहले मिले थे तीन शावक
इससे पहले चार माह पहले भी धार जिले के तिरला की गुफा में तेंदुए के तीन शावक मिले थे। सेमलीपुरा गांव की पहाड़ी पर यह शावक बकरी चराने गए बच्चे को दिखे थे। पहले ग्रामीण इन्हें बिल्ली के बच्चे समझ रहे थे, लेकिन बाद में शावकों के गुर्राने के बाद उन्हें समझ आया कि यह बिल्ली नहीं तेंदुए के बच्चे हैं। इसका भी वीडियो वायरल हुआ था। चार माह पहले मिले इन तीनों शावकों के लिए वन विभाग ने इनका रेस्क्यू नहीं किया था और उन्हें माता तेंदुआ के दिखाई देने तक पहाड़ी पर ही रखा था। उस क्षेत्र को नो मैन्स लैंड घोषित कर लोगों को इस इलाके से दूर रहने को कहा था।
यह भी पढ़ेंः
Updated on:
17 Nov 2022 06:02 pm
Published on:
17 Nov 2022 05:40 pm
बड़ी खबरें
View Allधार
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
