30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रामीणों ने देखा प्लेन से निकल रहा था धुआं, क्रैश होने की खबर, सर्चिंग जारी

शहर के तिरला गांव के आसपास एक टू-सीटर प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि  सूचना के आधार करीब तीन घंटे से पुलिस जिलेभर में सर्चिंग कर रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kamal Singh

•

Updated: 18 Apr 2016, 7:23 PM IST

two-seater plane crash, searching is going on

two-seater plane crash, searching is going on

धार. शहर के तिरला गांव के आसपास एक टू-सीटर प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि सूचना के आधार करीब तीन घंटे से पुलिस जिलेभर में सर्चिंग कर रही है, लेकिन 6.30 बजे तक पुलिस और प्रशासन के हाथ सूचना से जुड़े कोई तथ्य हाथ नहीं लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्लेन जमीन से कुछ ही फिट ऊपर हवा में लडख़ड़ाता हुआ नजर आया था, जिसके बाद उस क्षेत्र के कुछ दूरी पर आसमान में धुंआ उड़ता दिखाई दिया।

सर्चिंग जारी
पुलिस के अनुसार तिरला के पास सियारीफाटा और धौला हनुमान क्षेत्र में सर्चिंग की गई लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा, जिसके बाद मनावर क्षेत्र में भी सर्चिंग की जा रही है।

हर आधे घंटे में नई सूचना
जिलेभर में बचाव दल के साथ पुलिस और प्रशासन का अमला सर्चिंग कर रहा है। हर आधे घंटे में पुलिस और प्रशासन को 100 से 50 किमी दूरी पर प्लेन दिखाई देने की सूचना मिलती है, लेकिन वहां जाकर देखने पर कुछ नहीं मिल रहा। पुलिस दल के साथ एम्बुलेंस और अन्य टीमें भी चल रही है।