
गांव की महिलाएं बनी आत्मनिर्भर,बनाए डिजाईन दीपक शहर में बेच रही है (देखे वीडियो)
धार.अमित एस मंडलोई
ग्रामीण महिलाओं ने समूह बनाकर दीप पर्व पर लगने वाली सामग्री बनाई है। सामग्री बनने के बाद प्रशासन की मदद से इन लोगों ने कलेक्ट्रेट में स्टाल लगाया है। इनमहिलाओं ने एक से बढ़कर सुंदर डिजाईन दीपक बनाए है।
ग्रामीण आजिविका मिशन ने महिलाओं के स्व सहायता समूह बनाए है। इन समूहों में कई महिलाएं जुडी है। इन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास प्रशासन कर रहा है। इसी कडी में महिलाओं ने डिजाईनर दीपक,थाली,बाती और कइ आयटम बनाए है। कलेक्टर कार्यालय में कोद के राम-रहीम समूह की शीलू कुंवर और दीपिकाश्रीवास्तव सामान बेच रही है। इन लोगों के बनाए दीपक देखकर लोग बरबस ही रूक रहे है।
आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास
महिलाओं ने कोरोना के समय भी मास्क बनाए थे। आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास चल रहे है। जो भी त्योहार आएंगे, इन्हीं समूहों से सामान बनाकर इन्हें बेचने का मंच भी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिलेभर में लगभग 16 हजार समूह है। जो बेहतर काम कर रही है।
आलोकसिंह , कलेक्टर
300 महिलाओं ने दीपावली पर्व से जुडा सामान बनाया
डीपीएम अर्पणा पांडे ने बताया कि निसरपुर, उमरबन, धार,नालछा, बदनावर,सरदारपुर के समूह ये काम कर रहे है। इनमें 300 महिलाओं ने दीपावली पर्व से जुडा सामान बनाया है। कलेक्ट्रेट के अलावा आदर्श सड़क के आसपास भी महिलाओं कास्टाल लगाया जाएगा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दीपक बेचने आई शीलू कुंवर भी धार में व्यापार करके खुश नजर आई है। उनका कहना है कि सामान बेचने के बाद समूह को जरूर फायदा होगा।
Published on:
07 Nov 2020 07:43 pm
बड़ी खबरें
View Allधार
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
