
horoscope,astrology in hindi,horoscope in hindi,Rashifal,rashifal in hindi,
ज्येष्ठा ‘तीक्ष्ण व तिङ्र्यंमुख’ संज्ञक नक्षत्र रात्रि १२.४७ तक, इसके बाद मूल ‘तीक्ष्ण व अधोमुख’ संज्ञक नक्षत्र है। सुकर्मा नामक योग रात्रि १०.३० तक, इसके बाद धृति नामक योग है। दोनों ही नैसर्गिक शुभ योग हैं।
मेष
आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। रुके कार्य आपकी समझदारी से पूरे होंगे। निजी जीवन में भावुकता में कोई भी निर्णय नहीं लें। विवाद को हल करने का साहस आएगा। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे।
वृषभ
समय पर काम करें। अपने कार्यक्षेत्र में मन लगाकर काम करें। आपकी सजगता से आर्थिक कामों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। संतान की प्रगति होगी। आलस्य बिलकुल नहीं करें। सामाजिक कामों से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मिथुन
राजनीति में नया परिचय भविष्य में आपके लिए हितकारी रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पूर्व में किए कार्यों से आज अड़चनें आ सकती हैं। परिजनों को समय दें। संत दर्शन हो सकते हैं। रुका पैसा मिलने की उम्मीद है।
कर्क
किसी की देखदेखी न करें। अचानक से किसी बड़े खर्च की संभावना बन रही है। तैयार रहें। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे होंगे।
सिंह
आपके निजी जीवन में चल रहे तनाव समाप्त होंगे। माता पिता के व्यवहार से दुखी होंगे। नकारात्मक विचारों में वृद्धि होगी। सुख साधनों पर खर्च होगा। अनाज, तेल, तिलहन में निवेश करने से लाभ होगा।
कन्या
आज का दिन व्यवसायिक स्थिति को मजबूत करने वाला होगा। ज्यादा सोचने से मानसिक तनाव होगा। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। यात्रा में सावधानी रखें। पेट संबंधित विकार से परेशान रहेंगे।
तुला
दूसरों के लिए आप अच्छा करते हो, पर आपके साथ होता विपरीत है। कार्यस्थल पर आपके साथ धोखा हो सकता है, सतर्क रहें। धन की प्राप्ति के साथ प्रसिद्धि भी मिलेगी। आज व्यापार में लाभ के योग हैं। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें।
वृश्चिक
अपने इष्ट पर भरोसा रखें और काम करते रहें। परिजनों से चले आ रहे मतभेद समाप्त होंगे। जीवनसाथी के व्यवहार से कष्ट होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवास समस्या का हल होगा।
धनु
आपके किए कार्यों से लोग अचंभित होंगे। सोचे कार्य अनुकूल समय पर होंगे। खान-पान पर नियंत्रण रखें। आपकी जीवनशैली में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। कारोबार में अचानक लाभ मिलने के योग बनेंगे।
मकर
कारोबार में चली आ रही परेशानी का अंत होगा। प्रशासन से जुड़े कार्य आपके संपर्कों के द्वारा पूरे होंगे। अध्ययन में सफलता मिलेगी। निकटतम व्यक्तियों के व्यवहार में परिवर्तन होगा। जीवनशैली पर हो रहे खर्चों में कमी जरूरी है।
कुम्भ
हर किसी को अपने राज न जाहिर करें। गृहस्थ जीवन में अनुकूल स्थिति बनेगी। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। निर्माण कार्यों में गति आएगी। आर्थिक लाभ होने के योग बनेंगे।
मीन
अपने कर्तव्य से विमुख न हों। आज वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार के शुभ कार्यों में आपका सराहनीय योगदान रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में श्रेष्ठ योग बन रहे हैं।
Published on:
20 Nov 2017 09:46 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म-कर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
