22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज बुध करेगा राशि परिवर्तन, इन राशियों के गणेशजी बदल देंगे भाग्य, जानिए किसे क्या मिलेगा

सोचे कार्य समय पर होंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण मिलेगा। अधिकारी आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Feb 14, 2018

how to worship ganesha

how to worship ganesha

श्रवण ‘चर व ऊध्र्वमुख’ संज्ञक नक्षत्र संपूर्ण दिवारात्रि है। श्रवण नक्षत्र में देवस्थापन, घर, पुष्टता, कारीगरी, मांगलिक, जनेऊ, चित्र तथा शांति सम्बंधी कार्य करने चाहिए। पर अभी समय व तिथि दोनों ही शुभ नहीं है। अंतरात्रि ३.२४ पर बुध कुंभ राशि में प्रवेश करेगा।

मेष
अपनी क्षमता को पहचाने और कार्य करें। आप कर सकते हैं, फिर भी रुके हुए है। आत्मविश्वास की कमी के कारण कोई भी कार्य या फैसला लेने में पीछे रहेंगे। संतान सुख संभव है।

वृषभ
आप क्यों दूसरे के मामलों में दखल देते हैं। अपने अधिकारियों से विवाद करना आप के लिए नुकसानदायक होगा। कारोबार में अनचाही अड़चनों से मन खिन्न रहेगा। लोहा व्यवसायियों के लिए समय मध्यम है।

मिथुन
सोचे कार्य समय पर होंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण मिलेगा। अधिकारी आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करेंगे। निजी कार्य में दूसरों को प्रवेश न दे। विदेश जाने के योग हैं।

कर्क
आकस्मिक आए कार्यों की अधिकता से व्यस्त रहेंगे। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। विवाह योग्य जातकों के लए समय उपयुक्त हैं। पारिवारिक रीतिरिवाजों को करने के लिए धन लगेगा।

सिंह
मनमर्जी न करें। हालात को समझें, फिर फैसले करें। संतान के व्यवहार पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है। नए काम के मिलने से उत्साहित रहेंगे। अध्ययन में आ रही परेशानी दूर होगी।

कन्या
किसी के बहकावे में आकर बना काम बिगाड़ लेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय संघर्षपूर्ण है। जीवन साथी का साथ आगे बढऩे में मदद करेगा।

तुला
व्यवसाय में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। विरोधी आप को नीचा दिखाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। जो लोग कभी आप को अपना आदर्श मानते थे वे ही आपके कार्यों में खामी निकालेंगे।

वृश्चिक
समय अनुकूल है। जितना पैसा कमा सकते है कमा लो। आजीविका के साधनों में कमी आएगी। भूमि संबंधित किए निवेश से लाभ होगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य में कमी आएगी।

धनु
समय के साथ हो रहे बदलाव के कारण तनाव बढ़ेगा। कई महत्वपूर्ण कार्य रुकने के कारण परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में हो रही अनदेखी से नाराज रहेंगे। संतान का साथ मन को उत्साहित करेगा।

मकर
जिन लोगों से आप ने वादा किया था वह निभाने का वक्त आ गया है। पारिवारिक कार्यक्रमों में बड़ा खर्च होगा। अपने वर्चस्व को कायम रखने के लिए फिजूल खर्च होगा।

कुम्भ
राजनीति में आने का मन हो रहा है। जो भी करें विचार और गहन चिंतन के बाद निर्णय ले। मांगलिक कार्यों पर धन खर्च होगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें।

मीन
समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। अपनी जिम्मेदारी निभाने में सफल होंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति हो सकती है। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे। कोयला, कपड़ा, कागज और कारखानों के स्वामियों के लिए समय उपयुक्त है।