इस बार यह अधिकमास या ज्येष्ठ महीना एक मई से शुरू होकर 28 जून तक रहेगा। ज्येष्ठ महीना शुरू होने के 15 दिनों बाद 16 मई से लेकर 13 जून तक की अवधि को पुरुषोत्तम मास (मल मास) के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा, विष्णु सहस्त्रनाम, श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करना, दान-पुण्य करना, ब्रज क्षेत्र की तीर्थ यात्रा करना अति पुण्यदायी माना गया है। पुरुषोत्तम माह शुरू होने के 15 दिन पहले और पुरुषोत्तम माह खन्म होने के बाद के 15 दिनों को साधारण ज्येष्ठ के रूप में मनाया जाएगा। इस तरह देखा जाए तो एक मई से 15 मई तक और फिर इसके बाद 14 जून से 28 जून तक की अवधि को साधारण ज्येष्ठ महीना के रूप में मनाया जाएगा।