
बहुत ही अशुभ हैं ये सपने, अगर दिख जाये तो हो जाएं सावधान, देते हैं काल मंडराने का संकेत
सपने हर व्यक्ति देखता है। सपनों के माध्यम से हमें कई संकेत प्राप्त होते हैं, जिन्हें हम कभी समझ पाते हैं तो कभी नहीं। सपने कब, किस रात, किस समय, कैसा स्वप्न हम बंद आंखों दे देखें। यह हम भी नहीं जानते। यह सपने क्यों आते हैं, नहीं जानते। लेकिन हां कुछ शास्त्रीय तथ्यों की मदद से स्वप्न में जो कुछ भी घटित हुआ, इसका कारण जाना जा सकता है। क्योंकि हमें इस बात की जानकारी नहीं होती की सपने में किन चीज़ों का दिखना क्या संकेत देता है। दरअसल स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने व्यक्ति को आनेवाली घटनाओं का संकेत देते हैं। कुछ सपने ऐसे होते हैं जो बहुत अशुभ होते हैं और इस तरह के सपने ना आना अच्छा ही रहता है। आइए जानते हैं कौन से सपने आप पर काल के मंडराने का संकेत देते हैं....
यदि कोई व्यक्ति अपने सपने में काला सांप देखता है तो यह स्वप्नशास्त्र के अनुसार बहुत ही अशुभ माना जाता है। सपने में जब किसी बिमार व्यक्ति को काला सांप दिखता है तो इसका मतलब उसको मृत्यु के समान कष्ट मिलने वाला है। लेकिन कई स्थितियों में काले सांप का दिखना शुभ भी माना जाता है।
यदि किसी व्यक्ति को सपने में अपने चारों तरफ कोहरा दिखाई दे तो यह इस बात का संकेत देता है की उक्त व्यक्ति को अपनि भविष्य में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है।
जब किसी व्यक्ति को सपने में उल्लू दिखाई दे तो यह सपना किसी अपशगुन का संकेत देता है। इस सपने का मतलब है की आप किसी रोग से ग्रसित हो सकते हैं या फिर आपको कोई शोक समाचार मिलने वाला है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार उल्लू को सपने में देखने के बाद से 21 दिनों तक सचेत रहना चाहिए।
यदि कोई व्यक्ति अपने सपने में हड्डी टुटना देखता है तो स्वप्नशास्त्र के अनुसार यह बेहद अशुभ संकेत होता है। यह व्यक्ति को इस बात का संकेत देता है की वह व्यक्ति रोगशैय्या पर पड़ने वाला है।
महिला और पुरुष अगर सिर मुंडवाते दिख रहे हैं तो इनका मतलब अलग-अलग होता है। महिला अगर सपने में सिर मुंडवाते हुए दिख रही है तो यह बहुत अशुभ स्वप्न है। इससे आने वाले भविष्य में आर्थिक हानि होने की आशंका है। वहीं पुरुष का सिर मुंडवाते हुए देखना शुभ माना गया है। इसका मतलब है कि आपको जल्द ही आर्थिक लाभ होने वाला है।
सपने में खुद को पहाड़ से नीचे गिरते हुए देख रहे हैं तो यह नुकसान का संकेत है। सपने में पहाड़ से नीचे गिरते दिखना इसका अर्थ है कि पद और मान-सम्मान में कमी हो सकती है।
जब कोई व्यक्ति सपने में खुद को कांच तोड़ते हुए देखता है तो स्वप्नशास्त्र के अनुसार यह इस बात का संकेत देता है की उस व्यक्ति के घर में या परिवार में शीघ्र ही किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है।
Published on:
25 Oct 2018 02:41 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
