scriptचेहरे पर होते हैं कुल 28 प्रकार के तिल, जानें कौन सा तिल खोलता है भाग्य का कौन सा रहस्य | chehre ke 28 til ka rahasya in hindi | Patrika News

चेहरे पर होते हैं कुल 28 प्रकार के तिल, जानें कौन सा तिल खोलता है भाग्य का कौन सा रहस्य

locationभोपालPublished: May 06, 2020 03:54:31 pm

Submitted by:

Shyam

जानें चेहरे के किस जगह का तिल का रहस्य

चेहरे पर होते हैं कुल 28 प्रकार के तिल, जानें कौन सा तिल खोलता है भाग्य का कौन सा रहस्य

चेहरे पर होते हैं कुल 28 प्रकार के तिल, जानें कौन सा तिल खोलता है भाग्य का कौन सा रहस्य

व्यक्ति के चहरे पर तिल मात्र सौंदर्य बोधक ही नहीं होते हैं, ये व्यक्ति के भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं का संकेत भी देते हैं। तिल हर किसी के चेहरे पर अगल-अलग कुल 28 स्थानों पर होते हैं। चेहरे के तिल व्यक्ति के रंग और आकृति आदि को देखकर उनके भविष्य और वर्तमान के भाग्य के अनेक रहस्य भी बताते हैं। जानें चेहरे के किस जगह का तिल जीवन का क्या रहस्य खोलते हैं।

बुद्ध पूर्णिमा 2020 : शुभ मुहूर्त एवं पूजा विधि

चेहरे के 28 तिल का रहस्य

1- यदि चेहरे पर दाहिने भाग में लाल या काले रंग का तिल हो, तो व्यक्ति यशस्वी, धनवान तथा सुखी होता हैं।

2- यदि नीचे के होठ पर तिल का चिन्ह हो, तो ऐसा व्यक्ति निर्धन होता है, तथा जीवन भर गरीबी में दिन व्यतीत करता हैं। होठ और तिल के बिच जितनी दूरी हो प्रभाव उतना कम होता जाता है। यदि ऊपर के होंठ पर तिल का चिन्ह हो, तो ऐसा व्यक्ति अत्यधिक विलासी और काम पिपासु लेकिन धनवान होता हैं।

3- यदि बायें कान के ऊपरी सिरे पर तिल का चिन्ह हो, तो व्यक्ति दीर्घायु होता है लेकिन उसका शरीर थोडा कमजोर होता है।

4- यदि नासिका के मध्य भाग में तिल हो, तो व्यक्ति अधिक यात्रा करने वाला भ्रमण प्रिय एवं दुष्ट स्वभाव का होता है।

5- यदि दाहिनी कनपटी पर तिल हो, तो व्यक्ति प्रेमी, समृद्ध तथा सुखपूर्ण अपना जीवन व्यतीत करने वाला होता है।

चेहरे पर होते हैं कुल 28 प्रकार के तिल, जानें कौन सा तिल खोलता है भाग्य का कौन सा रहस्य

6- यदि बायें गाल पर तिल का चिन्ह हो, तो गृहस्थ जीवन सुखमय रहता हैं लेकिन जीवन में धन का अभाव रहता है।

7- यदि ठोड़ी पर तिल हो, तो वह व्यक्ति थोडा स्वार्थी एवं अपने काम में ही लगा रहने वाला होता है।

8- यदि दाहिने कान के पास तिल हो, तो व्यक्ति साहसी होते हैं।

9- यदि दाहिनी और भौंह के पास में तिल हो, तो व्यक्ति कि आंखें कमजोर होती है।

10- यदि दाहिने गाल पर तिल का चिन्ह हो, तो ऐसा व्यक्ति बुद्धिमान तथा जीवन के हर क्षेत्र में उन्नति करने वाला होता है।

इन शिव मंत्रों का जप करता है गंभीर रोगों से रक्षा

11- यदि गर्दन पर तिल हो, तो व्यक्ति बुद्धिमान होते हैं और अपने प्रयत्नों से धन संचय करने वाला होता है।

12- यदि दाहिनी आंख के नीचले हिस्से पर तिल का चिन्ह हो, तो वे समृद्ध तथा सुखी होते हैं।

13- यदि नासिका के बाएं भाग पर तिल हो, तो व्यक्ति अधिक प्रयत्न करने के बाद सफलता प्राप्त होती है।

14- यदि बाएं आंख की भौंहों के पास में तिल हो, तो व्यक्ति एकान्त प्रिय एवं सामान्य जीवन निर्वाह करने वाला होता है।

15- यदि दोनों भौंहों के बीच के हिस्से में तिल का चिन्ह हो, तो व्यक्ति दीर्घायु धार्मिक एवं उदार हृदय के स्वामी होते हैं।

चेहरे पर होते हैं कुल 28 प्रकार के तिल, जानें कौन सा तिल खोलता है भाग्य का कौन सा रहस्य

16- ललाट पर तिल- ललाट के मध्य भाग में तिल निर्मल प्रेम की निशानी है। ललाट के दाहिने तरफ का तिल किसी विषय विशेष में निपुणता, किंतु बायीं तरफ का तिल फिजूलखर्ची का प्रतीक होता है। ललाट या माथे के तिल के संबंध में एक मत यह भी है कि दायीं ओर का तिल धन वृद्धिकारक और बायीं तरफ का तिल घोर निराशापूर्ण जीवन का ***** होता है।

17- भौंहों पर तिल- यदि दोनों भौहों पर तिल हो तो जातक अकसर यात्रा करता रहता है। दाहिनी पर तिल सुखमय और बायीं पर तिल दुखमय दांपत्य जीवन का संकेत देता है।

18- आंख की पुतली पर तिल- दायीं पुतली पर तिल हो तो व्यक्ति के विचार उच्च होते हैं। बायीं पुतली पर तिल वालों के विचार कुत्सित होते हैं। पुतली पर तिल वाले लोग सामान्यत: भावुक होते हैं।

19- पलकों पर तिल- आंख की पलकों पर तिल हो तो जातक संवेदनशील होता है। दायीं पलक पर तिल वाले बायीं वालों की अपेक्षा अधिक संवेदनशील होते हैं।

चेहरे पर होते हैं कुल 28 प्रकार के तिल, जानें कौन सा तिल खोलता है भाग्य का कौन सा रहस्य

 

20- आंख पर तिल- दायीं आंख पर तिल स्त्री से मेल होने का एवं बायीं आंख पर तिल स्त्री से अनबन होने का आभास देता है।

21- कान पर तिल – कान पर तिल व्यक्ति के अल्पायु होने का संकेत देता है।

22- नाक पर तिल – नाक पर तिल हो तो व्यक्ति प्रतिभासंपन्न और सुखी होता है। महिलाओं की नाक पर तिल उनके सौभाग्यशाली होने का रहस्य खोलते है।

23- होंठ पर तिल – होंठ पर तिल वाले व्यक्ति बहुत प्रेमी हृदय होते हैं। यदि तिल होंठ के नीचे हो तो गरीबी छाई रहती है।

चेहरे पर होते हैं कुल 28 प्रकार के तिल, जानें कौन सा तिल खोलता है भाग्य का कौन सा रहस्य

24- मुंह पर तिल- मुखमंडल के आसपास का तिल स्त्री तथा पुरुष दोनों के सुखी संपन्न एवं सज्जन होने के ***** होते हैं। मुंह पर तिल व्यक्ति को भाग्य का धनी बनाता है। उसका जीवनसाथी सज्जन होता है।

25- गाल पर तिल- गाल पर लाल तिल शुभ फल देता है। बाएं गाल पर कृष्ण वर्ण तिल व्यक्ति को निर्धन, किंतु दाएं गाल पर धनी बनाता है।
27- जबड़े पर तिल- जबड़े पर तिल हो तो स्वास्थ्य की अनुकूलता और प्रतिकूलता निरंतर बनी रहती है।

28- ठोड़ी पर तिल- जिस स्त्री की ठोड़ी पर तिल होता है, उसमें मिलनसारिता की कमी होती है।

************

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो