9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस मंत्र के अचूक टोटके से हो जाएंगे आप मालामाल

इस मंत्र के अचूक टोटके से हो जाएंगे आप मालामाल

2 min read
Google source verification

image

Shyam Kishor

Aug 20, 2018

dhan ke totke

इस मंत्र के अचूक टोटके से हो जाएंगे आप मालामाल

हर इंसान की चाहत होती है की उसके पास भौतिक मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए हमेशा पर्याप्त पैसा रहे और उसके घर में कभी धन की कमी न हो । इसके लिए कई लोग ऐसे उपाय व टोटके भी करते है, कभी कभी कुछ उपायों या मंत्रो के जप से फायदा भी होता है, लेकिन अगर सही तरीके से आर्थिक समस्या के निवारण के लिए टोने टोटके का प्रयोगस किया जाये तो जीवन में कभी भी धन की कमी नही रहती । नीचे दिये गये मंत्र एवं टोटके का बताई गई विधि से प्रयोग करेंगे तो लाभ अवश्य होगा ।

धन वृद्धि के अचूक टोटके

1- धन संपत्ति लेने के लिए शुक्ल पक्ष के किसी भी बुधवार के दिन भोजन में केवल हरी चीज़ो का ही सेवन करें, कुछ ही दिनों परिणाम दिखाई देने लगेगा ।
2- पूर्णिमा या अमास्या के दिन घर के वायव्य कोण में मिटटी के बर्तन में सोने व चाँदी के सिक्को को लाल कपडे में बांधकर किसी छोटे से बर्तन में गेंहू और चावल के साथ रखने से घर में बरकत आने लगेगी साथ ही कभी भी धन की कमी नहीं रहेगी ।
3- घर में भगवान विष्णु एवं महालक्ष्मी का चित्र स्थापित कर विधिवत पूजा करने से घर में सुख समृद्धि आती है ।
4- घर में स्थाई लक्ष्मी बनी रहे इसके लिए घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाये, दरवाजे पर छोटी घंटिया लटकाएं एवं सूर्यास्त के समया गाय के घी का दीप जलाये ।
5- घर का मुखिया जब भी रात को बाहर से घर आये तो रात के समय सफ़ेद चीज़ो जैसे चावल, सत्तू , दही , दूध ,मूली आदि का सेवन नहीं करे । इसका पालन जीवन भर करने से आर्थिक पक्ष हमेशा मज़बूत रहेगा ।
6-

धन प्राप्ति के लिए इस मंत्र का करे जप

धन की प्राप्ति के लिए माता महालक्ष्मी के इस रामबाण मंत्र का जप प्रत्येक शुक्रवार के दिन सुबह शुद्ध होने के बाद, लाल वस्त्र धारण करके घर के पूजा स्थल या मां लक्ष्मी जी के मंदिर में गाय के घी का दीपक जलाकर इस लक्ष्मी मंत्र का 1000 बार जप करे । ऐसा करने से एक माह में ही लक्ष्मी साधना का फल मिलने लगेगा ।

मंत्र
।। ॐ श्रीं श्रीये नम : ।।

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग