5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राशि अनुसार घर में लगाएं यह पौधे, बढ़ जाएगी इनकम

ज्योतिष के अनुसार घर में राशि अनुसार लगाएं पौधे, आय में होगी वृद्धि
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Nov 20, 2018

rashi anusar paudhe

खूब सारा पैसा और धन कमाने की चाह हर व्यक्ति की होती है। यदि किसी कारण वश किसी व्यक्ति की किस्मत उसका साथ नहीं देती तो वह तरह-तरह के उपाय डूंडता है जिससे उसकी सोई किस्मत जाग जाए। जब भी व्यक्ति परेशान होता है तब उसे कई प्रकार के उपाय कई लोगों द्वारा बताए जाते हैं और वह हर संभव प्रयास भी करता है उन्हें करने के, लेकिन भागदौड़ भरी इस दुनिया में कहीं ना कहीं हम कुछ भूल जाते हैं और कुछ कठीन उपायों को नहीं कर पाते। इसलिए आज हम आपको अपनी परेशानी का हल बहुत ही आसान उपाय में बताने जा रहे हैं। वैसे तो हर घर में पौधे लगे होते हैं, किंतु आपको शायद ये नहीं पता के हर पौधा हर व्यक्ति के लिए शुभ नहीं होता। सही पौधा घर में लगाने से आपकी किस्मत भी बदल सकती है। जी हां, ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यदि राशि के अनुसार व्यक्ति घऱ में पौधे लगाए तो घर में सुख-शांति बनी रहती है। राशि अनुसार लगाया गया एक पौधा धन वृद्धि व आय वृद्धि करता है। तो आइए जानते हैं किस राशि को कौन सा पौधा लगाना चाहिए.....

राशि अनुसार लगाएं घर में पौधे

मेष और वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों को अपने घर में ऐसे पौधे लगाने चाहिए जिसमें लाल रंग के फूल आते हैं। इनके लिए बहुत शुभ माना गया है।

वृषभ और तुला राशि: इस राशि के जातकों को अपने घर में सफेद फूल वाले पौधे लगाना चाहिए। यह इनके लिए बहुत शुभकारी माना जाता है।

कन्या और मिथुन राशि: इन राशियों के जातकों को अपने घर में ऐसे पौधए लगाना चाहिए जो सिर्फ सजावटी के काम आते हैं और उनमें फूल न आते हों।

कर्क राशि और सिंह राशि: कर्क राशि के जातकों को अपने घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए वहीं सिंह राशि के जातकों को लाल रंग के फूल लगाना लाभदायक होता है।

धनु और मीन राशि: इस राशि के जातकों को अपने घर में पीले रंग के फूल लगाना चाहिए। इससे घर में समृद्धि बनी रहती है।

मकर और कुंभ राशि: इस राशि के जातक अपने घर में शोपीस वाले पौधे लगा सकते हैं, ऐसे पौधे जिनमें कोई फूल नही आता।