5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर के खेरली में मालगाड़ी के अंदर रोमांस करते पकड़े गए प्रेमी युगल, जानें क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Alwar Viral Video Young Couple: राजस्थान के अलवर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि प्रेमी युगल को मालगाड़ी के अंदर रोमांस करते हुए पकड़ा गया।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Anil Prajapat

Jul 05, 2026

Alwar Kherli viral video

प्रेमी युगल व मौके पर मौजूद लोगों की भीड़। फोटो: पत्रिका

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि प्रेमी युगल को मालगाड़ी के अंदर रोमांस करते हुए पकड़ा गया। इसके बाद लोगों ने प्रे​मी-प्रेमिका की जमकर पिटाई की। लेकिन, वायरल वीडियो की पड़ताल में कुछ और ही बात सामने आई है। आइए जानते है वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो अलवर जिले के खेरली गांव का है। दरअसल, ये पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। राजधानी जयपुर से एक युवती अपने प्रेमी के साथ भागी थी। जिसे परिजनों ने तीन दिन बाद अलवर जिले के खेरली गांव में पकड़ लिया। इस दौरान लड़की ने अपने परिजनों के साथ जाने से मना कर दिया। इस दौरान सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद ये पूरा मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया।

3 दिन तलाश के बाद मिले युवक-युवती

जानकारी के अनुसार भरतपुर जिले के भुसावर क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ जयपुर निवासी युवती तीन दिन पहले घर से फरार हुई थी। इसके बाद से परिजन बेटी की तलाश में जुटी रहे। शुक्रवार शाम को खेड़ली कस्बे के रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या दो की तरफ सड़क पर परिजनों को दोनों कार में दिखाई दिए। लेकिन, लड़की ने अपने घरवालों की कार को पहचान लिया। प्रेमी युगल को मौके पर पकड़ने की जद्दोजहद में दोनों पक्षों की कार आपस में टकरा गई। जिसके बाद लड़की के घरवालों ने युवक को पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। तभी प्रेमी को अपने पिता और भाई से बचाने के लिए प्रेमिका ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

प्रेमी युगल ने कहा- शादी करना चाहते है

इस दौरान युवक ने लोगों को बताया कि वे दोनों बालिग हैं और एक ही जाति के है। युवक-युवती परिजन और लोगों के सामने यही गुहार लगाते रहे कि वे दोनों एक-दूसरे से प्यार करते है और शादी करना चाहते है। लेकिन, लड़की के घरवाले इसका विरोध कर रहे है। काफी देर तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमी युगल सहित परिजनों को थाने ले आई।

प्रेमी जोड़े को खो नागोरियान पुलिस को सौंपा

परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवती की गुमशुदी को लेकर जयपुर के खो नागोरियान थाने में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने संबंधित थाने को सूचना भिजवाई। जयपुर से पुलिस टीम के आने के बाद प्रेमी जोड़े को खो नागोरियान पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।