21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यदि धनतेरस के दिन किया इन चीज़ों का दान तो…

धनतेरस के दिन इस चीज़ों का दान

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Oct 18, 2019

यदि धनतेरस के दिन किया इन चीज़ों का दान तो...

दीपावली का पर्व हिंदू धर्म के लिये बहुत अधिक महत्व रखता है। हर साल कार्तिक मास की त्रयोदशी को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस दिन धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। इस दिन खरीदारी करना भी शुभ माना जाता है। खासकर कोई भी नई वस्तु, गहने या बर्तन। इस चीज़ों को खरीदने से घर में सुख-समद्धि आती है।

इसके अलावा धनतेरस पर दान का भी बहुत अधिक महत्व माना जाता है। इस दिन कुछ विशेष चीज़ें दान करने से व्यक्ति को उसका दोगुना फल प्राप्त होता है। इस दिन झाडू खरीदना भी शुभ माना जाता है। कहते हैं यदि आप पैसों की तंगी का सामना नहीं करना चाहते हैं धनतेरस के दिन इस चीज़ों का दान कर कुबरे देवता का आशीर्वाद पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं धनतेरस पर किन चीज़ों का दान करना बेहद शुभ होता है...

- जरुर करें इस चीज़ का दान

कहा जाता है कि धनतेरस के दिन घर में नई झाडू खरीदना चाहिए। यही नहीं झाडू खरीदकर उसकी पूजा करनी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा हमेशा बनाए रखती हैं। लेकिन यदि आप धनतेरस के दिन किसी ऐसे व्यक्ति को झाडू दान करते हैं जो कि आर्थिक तंगी से जूझ रहा है तो मां लक्ष्मी उसकी परेशानियां हल कर देंगी और आप पर भी कृपा बनाए रखेंगी। आपकी तरक्की निश्चित ही होगी।

- विशेष पुण्य की प्राप्ति के लिये करें ये उपाय

मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन किसी गरीब व्यक्ति को पीले रंग के कपड़े दान करना चाहिए। धनतेरस के दिन कपड़े दान करने को महादान कहा गया है। ऐसा करने से इस दिन विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।

- घर पर हमेशा बनी रहेगी लक्ष्मी की कृपा

धनतेरस के शुभ दिन किसी गरीब व्यक्ति को भोजन जरुर कराएं। भाजन के बाद दक्षिणा भी जरुर दें। कुबेर और लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी।

- नारियल और मिठाई का दान करें

धनतेरस के दिन नारियल और मिठाई का दान करना बहुत अच्छा माना जाता है। कहा जाता है कि इस दान से हमेशा आपके भंडार भरे रहते हैं। आपको कभी भी तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।

- लोहे की वस्‍तु का दान

धनतेरस के दिन लोहे की धातु की कोई वस्‍तु दान करना भी अच्छा माना जाता है। इस दिन लोहे की चीज़ दान करने से आपका दुर्भआग्य चला जाता है और शुभ फल की प्राप्ति होगी।