
अगर आप भी रात में लगाते हैं परफ्यूम तो हो जाएं सावधान, नहीं तो...
अक्सर जब भी हमलोग घर से बाहर निकलते हैं तो कपड़ों पर परफ्यूम लगा लेते हैं। यही नहीं, रात में भी किसी विशेष काम से भी बाहर निकलते हैं तो परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं। खासकर जब हम शादी या पार्टी में जाते हैं तो परफ्यूम लगाना नहीं भूलते हैं। लेकिन क्या आपको पता है रात में परफ्यूम नहीं लगाना चाहिए, जानें क्यों....
दरअसल, रात में परफ्यूम लगाना हमारे शास्त्रों में मना किया गया है। माना जाता है कि रात के समय नकारात्मक शक्तियों का समय होता है। यही कारण है कि रात में शास्त्रों में परफ्यूम लगाना वर्जित बताया गया है। माना जाता है कि रात के समय में ये शक्तियां सक्रिय होती हैं और किसी को भी अपने वश में कर लेती हैं।
शास्त्रों के अनुसार, रात के समय खुशबूदार चीजों का इस्तेमाल करने से शरीर जल्दी ही नकारात्मक शक्तियों के वश में हो जाता है। माना गया है कि अगर कोई व्यक्ति रात के समय परफ्यूम लगाता है तो उसके शरीर की खुशबू से नकारात्मक शक्तियां (भूत-प्रेत) उसकी ओर आकर्षित होने लगती हैं। कहा जाता है कि ये शक्तियां व्यक्ति के शरीर की सकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर उसके शरीर में प्रवेश कर जाती हैं।
इसके बाद वह इंसान नकारात्मक शक्तियों से परेशान रहने लगता है। यही कारण है कि हिन्दू शास्त्रों में रात के समय परफ्यूम या अन्य खुशबूदार चीजों को शरीर पर लगाने से मना किया गया है। अगर आप भी इन चीजों के चक्कर में नहीं पड़ना चाहते हैं तो रात में परफ्यूम न लगाएं।
Updated on:
16 May 2019 02:51 pm
Published on:
16 May 2019 02:49 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म-कर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
