13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Holika Dahan 2020: आज की रात जरूर करें यह उपाय, फिर देखें चमत्कार

आज की रात जरूर करें यह उपाय, फिर देखें चमत्कार
less than 1 minute read
Google source verification
holika_dahan_night.jpg

हिंदू धर्म शास्त्रों में होलिका दहन की रात को काफी महत्वपूर्ण बताया गया है। माना जाता है कि इस दिन तंत्र-मंत्र को मानने वाले खास सिद्ध‍ियों के लिए पूजा करवाते हैं। इसके अलावे इस दिन लोग अपने जीवन की छोटी बड़ी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए और मनोकामना पूर्ति के लिए तरह-तरह के टोने-टोटके भी करते हैं।


शास्त्रों में भी कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनका उपयोग हम होली की रात कर के अपने सोए हुए भाग्य को जगा सकते हैं। इसके अलावे अगर आपके वैवाहिक जीवन में समस्याएं चल रही है तो इस दिन कुछ खास उपाय करके आप अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।


होली के दिन के उपाय


होली की राख को घर के चारों ओर और दरवाजे पर छिड़क दें। ऐसा करने से घर में नकारात्मक शक्तियों का घर में प्रवेश नहीं होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।


होलिका दहन की रात को सरसों का उबटन बनाकर पूरे शरीर पर मालिश करें और फिर जो मैल निकले उसे होलिका में डाल दें। इससे जादू टोने का असर खत्म हो जाता है।


नजर दोष और अन्य टोने टोटके से अपने घर को सुरक्षित रखने के लिए गाय के गोबर में जौ, अलसी, कुश मिलाकर छोटा उपला बनाएं और फिर इसे घर के मुख्य दरवाजे पर टांग दें।


धुलैंडी के दिन होलिका की राख को माथे पर लगाएं। इसे बायीं ओर से दायीं ओर तीन रेखा खींच दें। माना जाता है कि माथे पर इस त्रिपुंड को लगाने से 27 देवता प्रसन्न होते हैं।

बड़ी खबरें

View All

धर्म-कर्म

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग