12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन दो राशि वालों की दशहरा पर पलटने जा रही हैं किस्मत, शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन

इन दो राशि वालों की दशहरा पर पलटने जा रही हैं किस्मत, शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Oct 10, 2018

dusshera

इन दो राशि वालों की दशहरा पर पलटने जा रही हैं किस्मत, शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन

दशहरा का त्यौहार आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल दशहरा 19 अक्तूबर को पूरे देश में मनाया जाएगा। इस त्यौहार को बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश मिलता है, इसलिए इस त्यौहार का विशेष महत्व माना जाता है। भगवान क्षी राम नें दशहरे के दिन रावण का वध किया था। इस बार दशहरे के त्यौहार पर कुछ राशियों की किस्मत पलटने वाली है, इन राशि के लोगों को हर क्षेत्र में लाभ होगा व साथ ही आर्थिक स्थिती में सुधार आएगा। आइए जानते हैं कौन सी है वो राशियां जिनकी दशहरे के पावन पर्व पर किस्मत पलटने वाली है, व अच्छे दिन की शुरुआत होने वाली है।

मेष राशि: इस राशि के लोग पिछले कुछ महीनो से किसी काम को अंजाम देने के लिए काफी परेशान हैं। वहीं दशहरे के दिन आपके सारे रुके काम पुरे होना शुरू हो जाएंगे। इस दौरान आपकी किस्मत इतनी अधिक बुलंद रहेगी कि आपको इस काम को पूरा करने के लिए कोई मेहनत भी नहीं करनी होगी। आपकी किस्मत को और अधिक प्रबल बनाने के लिए आप इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं। इसका आपको ओर अधिक लाभ प्राप्त होगा।

कर्क राशि: कर्क राशि के लोगों को पैसों को लेकर बहुत बड़े लाभ होने वाले हैं। यदि अब तक आपका व्यापार ठीक तरह से नहीं चल रहा था तो अब चलने लगेगा। पैसो से संबंधित कोई बड़ा काम करने की सोच रहे हैं, तो इस दिन शुरुआत के लिए उत्तम समय है। जमीन और वहां खरीदने के लिए भी ये समय सुनहरा हैं। इस दौरान यदि आप कही पैसों का निवेश भी करते हैं तो आपको फायदा ही मिलेगा। यहां तक कि किसी को उधार दिया पैसा भी वापस मिलने की उम्मीद हैं।

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग