
भौहें खोलती हैं आपके वैवाहिक जीवन से जुड़े राज, ऐसी महिलाओं को नहीं मिलता पति का सुख
समुद्रशास्त्र के अनुसार आपके शरीर का हर भाग आपके लिए कुछ ना कुछ कहता है। जिस तरह इंसान के हाथों के रेखाएं उनके भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताती हैं, उसी तरह व्यक्ति की भौहें भी उनके बारे में बहुत कुछ बताती है। समुद्रशास्त्र के अनुसार आपकी आंखें, नाक से लेकर आपके कान तक आपके व्यक्तित्व की परत बड़ी ही सहजता से खोलते हैं। इसी प्रकार हम व्यक्ति की भौंहों को देखकर उसके बारे में कई राज़ जान सकते हैं। भौंहों की बनावट व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बता देती हैं। जैसे व्यक्ति का स्वभाव और चरित्र कैसा है, यही नहीं हम व्यक्ति की आर्थिक स्थिति के बारे में भी जान सकते हैं। समुद्रशास्त्र के अनुसार भौंहों से आप चाहें तो किसी भी स्त्री पुरूष की ऐसी बातें जान सकते हैं जो आमतौर पर पता कर पाना कठिन होता है। तो आइए जानते हैं क्या कहती हैं आपकी भौहें आपके बारे में...
1. धनुष के समान आकार वाली भौहें
जिन व्यक्तियों की भौहों का आकार धनुष की तरह होता है व उनकी भौहें दोनों ओर से झुकी हुई होती हैं ऐसे व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। ऐसे व्यक्ति कलात्मक विषयों में रूचि रखते हैं और आर्थिक मामलों में हमेशा इनकी उन्नति होती रहती है।
2. जुड़ी हुई भौहें
जिन व्यक्तियों की भौहें आपस में जुड़ी हुई होती हैं वे लोग बहुत ही स्वार्थी प्रवृत्ति के होते हैं लेकिन इनका दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होता है और अच्छा चलता है। इन्हें जीवनसाथी से पूरा सपोर्ट मिलता है।
3. सीधी और घनी भौहें
जिन व्यक्तियों की भौहें सीधी और घनी होती है वह उत्साही और जिंदादिल होते हैं।
4. छोटी भौहें
समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं की भौहें छोटी होती हैं वे महिलाएं बहुत परिश्रमी होती हैं और उन्हें अपना जीवन बीताने के लिए किसी की जरुरत नहीं होती है।
5. अर्धचन्द्राकार भैहें
जिस स्त्री की भौहें अर्धचन्द्राकार होती है वह सौभाग्यशाली और सुखी होती हैं। यह महत्वाकांक्षी होती हैं और अपना नाम और सम्मान खुद अर्जित करती हैं।
6. पतली और कम घनी भौहें
जिन व्यक्तियों की भौहें बहुत पतली और कम घनी होती है वह काम से जी चुराने वाले होते हैं। ऐसे व्यक्ति लापरवाह भी होते हैं इसलिए महत्वपूर्ण काम इनके भरोसे छोड़कर निश्चिंत नहीं हो जाना चाहिए।
7. बड़े बाल वाली भौहें
समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं की भौंहों के बाल बड़े होते हैं उनका दांपत्य जीवन अच्छा नहीं रहता। इन्हें पति के सुख की कमी का एहसास होता है।
8. तनी हुई भौहें
वहीं जिन महिलाओं की भौहें तनी हुई होती हैं वह परिवार में अपना प्रभाव दिखाने वाली होती हैं। पति के साथ इनके संबंध बहुत अच्छे नहीं रहते क्योंकि इनके बीच प्रेम की कमी रहती है।
Updated on:
21 Sept 2018 05:13 pm
Published on:
21 Sept 2018 05:13 pm
