9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के एक साल बाद ससुराल से 300 मीटर दूर दफन मिला विपिन, रीवा में पत्नी और प्रेमी की साजिश बेनकाब

Vipin Yadav Murder Case: 3 महीने से लापता था विपिन यादव, आखिरी बार अपनी ससुराल आया था, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश, हत्या कर पहले शव कुएं में फेंका फिर तीन दिन बाद निकालकर दफनाया।
2 min read
Google source verification
rewa

vipin yadav murder wife lover conspiracy, मृतक विपिन यादव और वो जगह जहां कंकाल मिला (source-patrika)

Rewa Vipin Yadav Murder Case: मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के टीकर गांव में पुलिस ने जमीन में दफन किए गए युवक का कंकाल खोदकर निकाला है। मृतक की पहचान गांव के ही यादव परिवार के दामाद के रूप में हुई है। तीन महीने पहले युवक सतना जिले के रामपुर बघेलान से अपनी ससुराल टीकर आया था। इसके बाद से लापता हो गया था। पुलिस ने कंकाल बरामद करने के बाद खुलासा किया है कि यह हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी। जिसमें मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर साजिश रची और हत्या के बाद से तीन महीने तक खुलेआम गांव में घूमते रहे और किसी को भनक तक नहीं लगी।

3 महीने बाद ससुराल के पास दफन मिला कंकाल

सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के रहने वाला विपिन यादव बीते 26 मार्च को घर से निकला था और फिर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट रामपुर में ही दर्ज कराई थी। जांच के दौरान मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस को उसकी अंतिम लोकेशन रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम टीकर में मिली। इसके बाद से संदेही सुनील कुशवाहा की तलाश की जा रही थी। गत दिवस गोविंदगढ़ पुलिस ने मारपीट से जुड़े एक मामले में सुनील नाम के युवक को गिरफ्तार किया। इसकी सूचना रामपुर बघेलान पुलिस को दी गई। जहां से आए पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ की तो हत्या की वारदात को स्वीकार किया और उसके बताए अनुसार ही बरहा टोला में गड्ढा खोदकर दफन किए गए कंकाल को निकाला। जिसे विपिन यादव के परिजनों ने कपड़ों से पहचान की है।

पत्नी ने फोन कर ससुराल बुलाया

पुलिस के मुताबिक मृतक विपिन यादव की पत्नी आंचल का शादी के पहले से टीकर निवासी सुनील कुशवाहा से प्रेम प्रसंग था। शादी के बाद भी वो सुनील के संपर्क में थी। आंचल ने ही पति विपिन और प्रेमी सुनील की पहचान कराई थी। सुनील ने जल्द ही विपिन से दोस्ती बढ़ा ली, जिससे वो आंचल से मिलता रहे। इसके बाद प्लानिंग के तहत आंचल ने पति विपिन को ससुराल में बुलाया। विपिन आया तो आरोपी सुनील उसके साथ घूमने लगा। इस दौरान मौका पाकर आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विपिन की हत्या कर दी।

पहले कुएं में फेंका शव फिर दफनाया

आरोपी सुनील कुशवाह ने विपिन की हत्या करने के बाद शव को पहले कुएं में फेंका था, लेकिन तीन दिन बाद शव को कुएं से निकालकर उसकी ही ससुराल से 300 मीटर दूर दफना दिया था। विपिन यादव के लापता होने पर जब लोगों ने सुनील से उसके बारे में पूछा तो उसने कहा कि विपिन को जरूरी काम आ गया था और वो वापस लौट गया है। पुलिस ने फोन कॉल डिटेल्स के आधार पर सुनील को संदेही माना था लेकिन वह कुछ समय के लिए गायब भी रहा। पुलिस का कहना है कि हत्या करने के समय आंचल की मौजूदगी की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन साजिश रचने में उसका हाथ रहा है। उसे पूरे घटनाक्रम की जानकारी रही है। हत्या के बाद भी लगातार वह आरोपी से फोन पर बात करती थी, प्रारंभिक पूछताछ में आंचल ने पुलिस को बताया है कि सुनील से उसके प्रेस संबंध हैं और हत्या के बारे में उसे जानकारी थी।