3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फाल्गुन मास 2019 के प्रमुख व्रत एवं त्यौहार, पढ़े पूरी खबर

महाशिवरात्रि और होली सहित बड़े-बड़े त्यौहार लेकर आया फागुन
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Shyam Kishor

Feb 19, 2019

falgun mas

फाल्गुन मास 2019 के प्रमुख व्रत एवं त्यौहार, पढ़े पूरी खबर

महाशिवरात्रि एवं होली जैसे कई बड़े बड़े त्यौहारों की सौगात लेकर आया फाल्गुन का महीना । हिंदू पंचाग का आखिरी महीना होता है फाल्गुन मास, और इसके खत्म होते ही हिंदू धर्म को नये साल की शुरूआत चैत्र नववर्ष का आरंभ हो जाता है । हिंदू पंचाग के अनुसार बारह महीनों में पहला महीना चैत्र मास का होता है और आ आखिरी माह फाल्गुन महीना होता हैं । जाने फागुन मास में किस दिन कौन कौन से प्रमुख पर्व त्यौहार आने वाले है ।

फाल्गुन मास के व्रत और त्यौहार
- 26 फरवरी 2019 जानकी जयंती (सीता अष्टमी) – फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को माता सीता की जयंती के रूप मनाया जाता है । इस अष्टमी को जानकी जयंती और सीता अष्टमी के नाम से जाना जाता है ।

- 23 मार्च 2019 विजया एकादशी – फाल्गुन कृष्ण पक्ष एकादशी को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है । एकादशी व्रत का अपना विशिष्ट महत्व होता है । इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और उपवास रखा जाता है ।

- 4 मार्च 2019 महाशिवरात्रि – फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को भगवान भोलेनाथ की आराधना का सबसे बड़ा महापर्व महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता हैं ।

- 5 जनवरी 2019 फाल्गुनी अमावस्या – फाल्गुनी अमावस्या का भी धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्व हैं । दान पुण्य तर्पण आदि के लिये अमावस्या के दिन को विशेष रूप से फलदायी माना जाता हैं ।

- 17 मार्च 2019 आमलकी एकादशी – फाल्गुन शुक्ल एकादशी को आमलकी एकादशी कहा जाता है । इस दिन उपवास करना बहुत ही शुभ माना जाता हैं । सुख समृद्धि व मोक्ष की कामना हेतु इस दिन उपवास किया जाता है व भगवान विष्णु की पूजा की जाती है । रात्रि को जागरण करते हुए द्वादशी के दिन व्रत का पारण किया जाता है ।

- 20 एवं 21 मार्च होली – फाल्गुन पूर्णिमा को यह पर्व मनाया जाता है इस दिन होलिका पूजन कर सांय के समय होलिका दहन किया जाता है । होली दहन के अगले दिन रंग वाली होली खेली जाती हैं ।

बड़ी खबरें

View All

धर्म-कर्म

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग