
जनवरी 2020 के मुख्य पर्व त्यौहार
साल 2019 का समापन हो चूका है और नया साल 2020 का आरंभ हो चूका है। पिछले साल 2019 में अनेक धार्मिक पर्व त्यौहार हर्षौल्लास के साथ मनाएं गए। दिसंबर 2019 में 16 दिसंबर से अधिक मास लगने के कारण कई धार्मिक आयोजन, ग्रहप्रवेश, नामकरण, मुंडन, विवास संस्कार जैेस शुभ कार्य नहीं हुए। नए साल 2020 में भी 15 जनवरी 2020 मकर संक्रांति पर्व तक अधिक मास रहेगा और 16 जनवरी 2020 से ही शुभ कार्यों का आरंभ होगा। जानें जनवरी 2020 से जनवरी 2020 तक कौन-कौन से पर्व त्यौहार और किस संत. महापुरूष की जयंती मनाई जाएगी।
जनवरी माह 2020 में मुख्य रूप से साल का पहला चंद्रग्रहण, शाकंभरी पूर्णिमा, पौष पूर्णिमा व्रत, मकर संक्रांति, पोंगल, मौनी अमावस्या, गुप्त नवरात्रि, गणतंत्र दिवस, बसंत पंचमी (सरस्वती पूजा), आदि पर्व मनाएं जाएंगे।
जनवरी 2020 के प्रमुख व्रत पर्व त्यौहार
- 1 जनवरी दिन बुधवार- ईस्वी नववर्ष
- 2 जनवरी दिन गुरुवार- गुरु गोविंद सिंह जयंती
- 3 जनवरी दिन शुक्रवार- सावित्री बाई फूले जयंती, शांकभरी यात्रा
- 6 जनवरी दिन सोमवार- पौष पुत्रदा एकादशी, गुरु गोकुलदास जयंती
- 8 जनवरी दिन बुधवार- बुध प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)
- 10 जनवरी दिन शुक्रवार- चंद्रग्रहण, शाकंभरी पूर्णिमा, पौष पूर्णिमा व्रत
- 13 जनवरी दिन सोमवार- लोहड़ी उत्सव, संकष्टी गणेश चतुर्थी, तिल चतुर्थी, थल सेना दिवस
- 15 जनवरी दिन बुधवार- मकर संक्रांति, पोंगल, उत्तरायण, खरमास समाप्त
- 17 जनवरी दिन शुक्रवार- स्वामी रामानंदाचार्य जयंती
- 18 जनवरी दिन शनिवार- भीष्म पितामह जयंती
- 20 जनवरी दिन सोमवार- षटतिला एकादशी
- 22 जनवरी दिन बुधवार- बुध प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
- 23 जनवरी दिन गुरुवार- मासिक शिवरात्रि, सुभाषचंद्र बोस जयंती
- 24 जनवरी दिन शुक्रवार- माघ मौनी अमावस्या, श्राद्ध अमावस्या
- 25 जनवरी दिन शनिवार- गुप्त नवरात्रि प्रारंभ
- 26 जनवरी दिन रविवार- गणतंत्र दिवस, पंचक
- 28 जनवरी दिन मंगलवार- अष्ट विनायक चतुर्थी
- 30 जनवरी दिन गुरुवार- बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा
- 31 जनवरी दिन शुक्रवार- शीतला षष्ठी
*************
Updated on:
01 Jan 2020 09:12 am
Published on:
31 Dec 2019 01:31 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म-कर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
