साल 2020 में माँ दुर्गा की पूजा आराधना का महापर्व गुप्त नवरात्रि माघ माह में शुक्लपक्ष की प्रतिपदा तिथि को 24 जनवरी से शुरू होकर नवमी तिथि 3 फरवरी 2020 तक रहेगी। गुप्त नवरात्र में माँ दुर्गा भवानी के दस स्वरूपों की गुप्त रूप से पूजा आराधना की जाती है। नौ दिनों तक माँ दुर्गा के माता के खास मंत्रों जप करने से जपकर्ता की सभी मनोकामनाएं माता पूरी करती है। देवी भागवत पुराण के अनुसार माँ आद्यशक्ति दुर्गा के इन शक्तिशाली मंत्रों का गुप्त नवरात्र में जप करने से संतान सुख, रोग से मुक्ति, दरिद्रता का नाश, धन प्राप्ति जैसी अनेक कामनाएं पूरी होने लगती है।