11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुप्त नवरात्री की नवमी तिथि को, यह उपाय बना देगा मालामाल- 13 फरवरी

गुप्त नवरात्री की नवमी तिथि को, यह उपाय बना देगा मालामाल- 13 फरवरी
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Shyam Kishor

Feb 12, 2019

gupt navratri

गुप्त नवरात्री की नवमी तिथि को, यह उपाय बना देगा मालामाल- 13 फरवरी

माघ गुप्त नवरात्र की नवमी तिथि 14 फरवरी को है, लेकिन नवमी तिथि 13 फरवरी को ही लग जायेगी । गुप्त नवरात्र में विशेष रूप से मां दुर्गा के साथ गुप्त रूप से भगवान शिवजी एवं माता पार्वती की पूजा उपासना की जाती हैं । गुप्त नवरात्र की साधनाएं एवं किये गये उपाय शीघ्र ही फल देने देते है । अगर माता रानी दुर्गा की कृपा चाहते हैं तो नवमी तिथि की रात्र यानी की 13 फरवरी को 10 बजे से लेकर 1 बजे के बीच इन तांत्रिक उपायों में से किसी भी एक उपाय करने से माँ दुर्गा की ऐसी कृपा होंगी की कुछ दिनों में बहुत बड़ा धनवान लाभ मिल सकता है और आप मालामाल बन सकते हैं ।

माँ दुर्गा अपने भक्‍तों के कल्‍याण के लिए सदैव तत्पर रहती हैं । गुप्त की नवमी की रात में मां दुर्गा एवं शिव-पार्वती की उपासना विशेष विधि विधान हैं । नवमी तिथि को किये गये ये कोई भी उपाय कभी खाली नहीं जाते । इन उपायों को करने से व्यक्ति की सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी हो जाती है । इन उपायों को करने वाला रातोंरात भी मालामाल बन सकता है ।


1- गुप्त नवरात्र की नवमी तिथि की रात्रि में 10 बजे से ठीक पहले गंगाजल मिले जल से स्नान करके घर के पूजा स्थल की थोड़ी सी जगह को गाय के गोबर से लीप लें, और उसी जगह पर गाय के घी का दो मुंह वाला एक दीपक जलायें । दीपक के सामने एक कपूरी पान के पत्ते पर 5 लौंग, देशी कपूर, 5 इलायची और गुग्‍गल के साथ कुछ मीठा रखकर महाशक्ति की आरधना करें । ऐसा करने से कुछ ही दिनों में धन की आवक शुरू हो जायेंगी ।

2- गुप्त नवरात्र की नवमी तिथि की रात को दुर्गा जी के मंदिर में धन-वैभव की कामना से कपूरी पान के पत्ते पर केसर, चंदन का इत्र एवं गाय का घी मिलाकर छोटा सा स्‍वास्‍तिक बनाएं, अब इस पर कलावा बांधकर एक सुपारी रख दें, धन संबंधित सभी परेशानिया खत्म हो जायेगी ।

बड़ी खबरें

View All

धर्म-कर्म

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग