4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हनुमान जयंती : पूर्णिमा की रात कर लें यह उपाय, केवल 8 दिन में खत्म हो जाएगा भयंकर से भयंकर रोग, काला जादू या तंत्र मंत्र का असर

भयंकर रोग, काला जादू या तंत्र मंत्र का असर हनुमान जी कर देंगे ठीक
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Shyam Kishor

Apr 19, 2019

hanuman jayanti

हनुमान जयंती : पूर्णिमा की रात कर लें यह उपाय, केवल 8 दिन में खत्म हो जाएगा भयंकर से भयंकर रोग, काला जादू या तंत्र मंत्र का असर

आज 19 अप्रैल दिन शुक्रवार 2019 को हैं हनुमान जयंती का पावन पर्व, इस छोटे से छोटे उपाय भी प्रसन्न हो जाते हैं हनुमान जी भगवान । अगर किसी व्यक्ति के उपर किसी ने कोई काला जादू या किसी प्रकार के तंत्र मंत्र का प्रयोग किया हो जिस कारण वह बीमार हो और डॉक्टरों को भी बीमारी समझ नहीं आ रही हो, कोई दवाई भी असर न कर रही हो तो आज सूर्यास्त के बाद ये लगातार 8 दिनों तक इस उपाय को कर लें । ऐसा करने पर भयंकर से भयंकर रोग, काला जादू या तंत्र मंत्र का प्रयोग पूरी तरह ठीक हो सकता हैं । यह प्रयोग अनुभूत सिद्ध हैं ।

प्रयोग विधि -


हनुमान जयंती पूर्णिमा 19 अप्रैल शुक्रवार की रात में 8 बजे से 10 बजे के बीच करना है यह उपाय ।

1- पीले नींबू 2 नग (रस वाले) को इस मंत्र का 21 बार उच्चारण करते हुये दोनों नींबू को बीच में से काट ले ।

2- अब कटे हुये नींबू के बीच में थोड़ा सा नमक और राई दाने भर लें ।

3- नमक और राई दाने भरने के बाद नींबू के दोनों हिस्सों को लाल धागे से बंद कर लें ।

4- अब तंत्र या अन्य रोग से पीड़ित व्यक्ति के सिर पर से दोनों नींबू को 7 बार उतार लें ।

5- सूर्यास्त के तुरंत बाद या फिर रात में 8 बजे से 10 बजे के बीच किसी चौराहे पर जाकर इन नींबूओं को चौराहे के बीच में खड़े दक्षिण दिशा की ओर मुख करके कटे चारों टूकड़ों को एक एक करके चारों दिशाओं में आधा आधा फेक दें ।

6- जिस मंत्र का उच्चारण 21 बार नींबू काटते समय किया था उसी मंत्र का उच्चारण कटे हुये नींबू को फेकते समय भी 21 बार करना हैं ।

7- पूर्णिमा से लेकर लगातार 8 दिन तक नियमित एक ही समय पर इस टोटके को किया जाये तो "काला जादू या तंत्र-मंत्र" क्रिया से पीड़ित व्यक्ति हनुमान जी की कृपा से केवल 8 दिन में पूरी तरह ठीक हो सकता हैं ।

8- इस उपाय को करते वक्त ध्यान इस बात का रखे की कोई भी बाहरी व्यक्ति रोके टोके नहीं । पूरी तरह एकांत और सावधानी से इस उपाय को करना हैं ।

9- नींबू काटते और चौराहा पर फेकते समय मन्त्र का उच्चारण करते हुये पीड़ित व्यक्ति के पूरी तरह ठी होने की कामना हनुमान जी से करते रहे ।

10- इस मंत्र का करना हैं उच्चारण 21 + 21 बार-

मंत्र-

॥ ऊँ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट ॥

*********

बड़ी खबरें

View All

धर्म-कर्म

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग