4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शनिवार को ऐसे कृपा करते हैं भगवान हनुमान जी

अपने भक्तों पर करों ये महाबली हनुमान
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Shyam Kishor

Apr 03, 2020

शनिवार को ऐसे कृपा करते हैं भगवान हनुमान जी

शनिवार को ऐसे कृपा करते हैं भगवान हनुमान जी

बजरंग बली हनुमान जी महाराज अपनी शरन में आने वालों की सभी इच्छाएं पूरी कर देते हैं। अगर आप गाड़ी, बंगला एवं लग्जरी लाइफ की कामना करते हो तो शनिवार के दिन यह उपाय जरूर करें। नीचे दिए गए उपायों को पवित्रता व श्रद्धा के साथ ही करना है। जिन पर हनुमान जी की कृपा हो जाती है उनके जीवन में किसी भी चीज का अभाव नहीं रहता।

करोड़पति बनने का सपना घर बैठे होगा पूरा, शुक्रवार की रात कर लें ये तांत्रिक टोटका

1- शनिवार को सूर्यास्त के तुरंत बाद काले घोड़े की नाल या फिर बहुत पुरानी काले रंग की नाव की कील से बनी लोहे की अंगूठी बनाकर अपने सीधे हाथ की मध्यमा (बीच की) उंगली में हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी के चरणों का सिंदूर उस पर लगाने के बाद श्री हनुमान चालीसा का पाठ करके अंगुठी को पहन लें।

चैत्र कामदा एकादशी का व्रत ऐसे करता है समस्त कामनाओं की पूर्ति

2- शनिवार को सूर्यास्त के आधे घंटे बाद काले तिल, काला कपड़ा, कंबल, लोहे के बर्तन, काले उड़द की दाल ये सभी चीज ऐसे व्यक्ति को दान करें, जो केवल भिक्षा मांगकर ही गुजारा करता हो। इतना करने के बाद घर में बनी हुई ताजी रोटी में सरसों का तेल लगाकर किसी काले कुत्ते खिला दें। ऐसा करने से तजी से धन आवक होने लगेगी।

ऐसी हनुमान तस्वीर के दर्शन मात्र से दूर हो जाते हैं सारे संकट

3- शनिवार के दिन सूर्यास्त के तुरंत बाद शनि मंदिर में जाकर अपने हाथों से थोड़े से काले तिल, आटा, शक्कर इन तीनों को शनि देव के चरणों में रखकर धन प्राप्ति की कामना करें। अगर शनि मंदिर में पीपल का पेड़ हो तो वहां एक दीपक सरसों के तेल का जलाकर शनि देव के बीज मंत्र- ऊं प्रां प्रीं प्रौं स: शनये नम का 108 बार जप करें। कहा जाता हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी उपाय करने वाले व्यक्ति के घर में स्थाई निवास करने लगती है।

***********

बड़ी खबरें

View All

धर्म-कर्म

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग