18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंगल और शनि के दिन घर में लाएं ये पौधा, पवनपुत्र की कृपा से कंगाल भी बन जाते हैं बिज़नेसमैन

ये बहुत ही दुर्लभ पौधा है, जो बड़ी मुश्किल से ही मिलता है। इस पौधे का नाम हत्था जोड़ी है।

2 min read
Google source verification

image

Priya Singh

Dec 09, 2017

forest

नई दिल्ली। दुनिया में ऐसे कई लोग दिखने को मिल जाते हैं जो कड़ी मेहनत के बाद भी अपने जीवन में आर्थिक रूप से मज़बूत नहीं बन पाते। जबकि ये लोग उन धनी उद्योगपतियों जितनी ही कड़ी मेहनत करते हैं। कई बार तो ऐसा भी होता है कि ऐसे लोग विश्व के बड़े-बड़े बिज़नेसमैन से भी ज़्यादा दिमाग लगाते हैं और मेहनत भी करते हैं। लेकिन इन लोगों के हाथ सफलता नहीं लगती है। लेकिन ज्योतिषों की मानें तो ऐसे लोगों को भी उनके हक की सफलता मिल सकती है।

बता दें कि हमारे देश में ही एक खास तरह का पौधा पाया जाता है। हालांकि ये बहुत ही दुर्लभ पौधा है, जो बड़ी मुश्किल से ही मिलता है। इस पौधे का नाम हत्था जोड़ी है। ऐसा माना जाता है कि विश्व के बड़े-बड़े ज्योतिष इन पौधों की जड़ों का इस्तेमाल कुछ खास उपायों के लिए ही करते हैं। सही मायने में देखा जाए तो इन पौधों की जड़ों को ही हत्था जोड़ी कहा जाता है। खास बात ये है कि ये खास किस्म का पौधा हत्था जोड़ी देखने में ठीक हमारे हाथों जैसा ही होता है।

इस पौधे में इंसानों जैसे दो हाथ साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। खास बात ये है कि इन पौधों में इंसान जैसी ही उंगलियां भी बनी होती हैं। ये पौधा हमारी मुट्ठी जैसा होता है। हमारे देश में यह पौधा मुख्य तौर पर मध्यप्रदेश में ही पाया जाता है। वन क्षेत्रों में पाए जाने वाले ये पौधे यहां के स्थानीय लोगों द्वारा ही बेचे जाते हैं। इस पौधे के बारे में कहा जाता है कि ये पौधा किसी गरीब को भी धनवान बना सकता है। इसके लिए आपको कुछ उपाय करने होंगे। इसके साथ ही इससे कई प्रकार की घरेलू परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।

घर में हत्था जोड़े का ऐसे करें स्थापित-
1. इस पौधे को मंगलवार या शनिवार को ही कोई शुभ मुहुर्त देखकर लाएं। गंगा जल से स्नान कराने के बाद इसकी पूजा करें। ओउम् किलि किलि स्वाहा मंत्र का उच्चारण करें।
2. पूजा करने के बाद पौधे को तिल के साफ तेल में 2 सप्ताह तक तिल में डुबोकर रखें।
3. 2 हफ्ते बाद इसे तेल से बाहर निकालकर गायत्री मंत्र का उच्चारण करने के साथ पूजा करें।
4. पूजा पूरी होने के बाद इसे तुलसी के पत्तों और इलाइची के साथ एक चांदी की छोटी सी डिब्बी में रखकर तिजोरी में रख दें।