
दिवाली पर लोग माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हैं और उन्हें प्रसन्न करने के लिए कई कोशिशें करते हैं। हर व्यक्ति चाहता है की उसके घर में लक्ष्मी का वास हो लेकिन क्या आपको पता है हम बड़ी-बड़ी चीज़ों के बीच कहीं ना कहीं छोटी-छोटी चीज़ों को करना भूल जाते हैं। वैसे तो दिवाली का प्रमुख दिन अमावस्या के दिन होता है लेकिन इस महत्वपूर्ण दिन के दो दिन पहले से ही पूजा शुरु हो जाती है। यह त्यौहार धनतेरस के दन से शुरु हो जाता है। इस साल 5 नवंबर से धनतेरस के दिन से पूजा-पाठ व पर्व शुरु हो जाएगा और भाई दूज तक चलेगा। इस समय लोग अपने घरों में साफ-सफाई भी करते हैं और उसे अच्छी तरह से सजाते हैं, क्योंकि दिवाली के दिन लक्ष्मी जी घर में आती हैं और देवी लक्ष्मी को सफाई बहुत पसंद हैं। इसके अलावा लोग अपनी आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। इन्हीं के बीच कुछ ऐसी विशेष बाते हैं जिनका हमें विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं कौन सी है वो विशेष बातें जिनका धनतेरस से दीपावली तक हमें ध्यान रखना चाहिए...
धनतेरस से दिवाली तक वास्तु के अनुसार रखें इन बातों का ध्यान
1. शास्त्रों के अनुसार माना जाता है की धनतेरस और दीपावली के दिन महालक्ष्मी के पैर का चिन्ह लगाना बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन चिन्ह लगाते समय इस चीज़ का ध्यान रखें पैर की दिशा अंदर की तरफ रहे। लक्ष्मी जी के चिन्ह बनाने से घर में धन-धान्य बना रहता है।
2. दीपावली के पहले साफ-सफाई और रंगाई पुताई की जाती है। इस दौरान कमरे, तिजोरी और अलमारी में भी पुताई (वाइटवॉश) किया जाता है। यदि आप भी अलमार, तिजोरी या कमरे में पुताई करवा रहे हों तो गहरे रंगे का उपयोग ना करें, क्रिम या सफेद रंगा का इस्तेमाल करें।
3. माना जाता है की धनतेरस या फिर दीपावली के दिन घर में पूजा के स्थान या दुकान में पूजा के स्थान पर धन अवश्य रखा जाता है। तो जब भी आप अपने घर या दुकान पर धन रखें उसे उत्तर और पूर्व दिशा में ही रखें। इस दिशा में धन रखने से आर्थिक तरक्की होती रहती है और व्यापार व्यवसाय लगातार बढ़ता रहता है।
4. धनतेरस के दिन घर से बाहर या फिर दक्षिण दिशा में दीपमालिका जलाकर यम को अर्पित करें। ऐसा करने से वह प्रसन्न होते हैं और अकाल मृत्यु से भी बचाव होता है। साथ ही इस दिन घर के मुख्य द्वार पर स्वस्तिक व रंगोली बनाएं।
5. धनतेरस या फिर दिवाली के दिन घर में थोड़ा परिवर्तन करें। आप इस दिन उत्तर दिशा में दर्पण लगाएं। इस दिशा में दर्पण लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ती है। जिससे आय और धन में वृद्धि होती है।
Published on:
02 Nov 2018 03:45 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
