3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर आप भी घर में स्थापित किये हैं श्रीगणेश की मूर्ति, तो अभी के अभी जान लीजिए यह बात नहीं तो…

Ganesh Chaturthi 2019: घर में अगर भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना किया है तो कुछ विशेष बातों पर ध्यान देना जरूरी है।
2 min read
Google source verification
muslim country indonesia

भादो ( Bhado ) माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि ( Ganesh Chaturthi ) को अधिकतर लोगों ने घर में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की है। ऐसे में अगर आप भी घर में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना किया है तो कुछ विशेष बातों को ध्यान में रखना ही होगा। अगर इन बातों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं तो भगवान गणेश आपसे नाराज हो सकते हैं...

आइये जानते हैं किन बातों पर विशेष ध्यान देना है...

सुबह-शाम खाना बनाने के बाद सबसे पहले भगवान गणेश को भोग लगाना चाहिए। भोग लगाने के बाद ही भोजन करें, अगर आप ये काम नहीं कर रहे हैं तो पूजा का कोई भी फल आपको प्राप्त नहीं होगा।

अगर घर में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की है तो किसी प्रकार का विवाद न करें, जिससे की घर में कलेश उत्पन्न हो। ऐसा करने से भगवान गणेश आपके घर में वास नहीं करेंगे। ऐसे में शांतिपूर्ण वातावरण में ही भगवान गणेश की पूजा करें, तो आपके लिए बेहतर होगा।

भगवान गणेश की पूजा करते वक्त या भोग लगाते समय तुलसी पता का इस्तेमाल न करें। अगर आप तुलसी पता का इस्तेमाल कर रहे हैं तो गणेश जी नाराज हो जाएंगे।

भगवान गणेश की पूजा करने के बाद बड़ेजनों का आशीर्वाद जरूर लें। ऐसा करने से भगवान गणेश आपसे खुश रहेंगे। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी पूजा-पाठ व्यर्थ जाएगी।

भगवान गणेश की पूजा करते वक्त उनकी पीठ के दर्शन मत कीजिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है। इसके अलावा सुबह में देर तक ना सोएं. ना ही शाम में सोएं। सुबह-शाम भगवान गणेश का पूजा पाठ का वक्त रहता है।

बड़ी खबरें

View All

धर्म-कर्म

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग