
कार्तिक पूर्णिमा का हिंदू धर्म में अधिक महत्व माना जाता है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 23 नवंबर, शुक्रवार को पड़ रही है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से उतना फल प्राप्त होता है, जितना पूरे साल गंगा स्नान से प्राप्त होता है। वहीं पंडित रमाकांत मिश्रा जी बताते हैं की इस दिन देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने का बहुत अच्छा अवसर होता है। पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से आय में वृद्धि होती है और जीवन में व्यक्ति को कभी धन की कमी नहीं आती। क्योंकि पूर्णिमा का दिन देवी लक्ष्मी को बहुत प्रिया होता है। इस दिन इनकी आराधऩा से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। माना जाता है की पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी का आगमन होता है। इसलिए पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष उपाय से आर्थित स्थिति में सुधार लाया जा सकता है, आइए पंडित जी के अऩुसार जानें कार्तिक पूर्णिमा के दिन कौन से उपाय करना लाभकारी रहेगा...
1. पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी का पीपल के वृक्ष पर निवास रहता है। पूर्णिमा के दिन जो भी जातक मीठे जल में दूध मिलाकर पीपल के पेड़ पर चढ़ाता है उस पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
2. हर पूर्णिमा पर सुबह के समय हल्दी में थोडा पानी डालकर उससे घर के मुख्य दरवाज़े यानी प्रवेश द्वार पर ॐ जरुर बनाएं।
3. कार्तिक पूर्णिमा के दिन गरीबों को चावल दान करें, इससे चंद्र ग्रह के शुभ फल प्राप्त होते हैं।
4. इसी तरह शिवलिंग पर कच्चा दूध, शहद व गंगाजल मिला कर चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते है।
5. पूर्णिमा के दिन घिसे हुए सफ़ेद चंदन में केसर मिलाकर भगवान शंकर को अर्पित करने से घर से कलह और अशांति दूर होती है।
6. पूर्णिमा को चन्द्रमा के उदय होने के बाद साबूदाने की खीर मिश्री डालकर बनाएं और माता लक्ष्मी को उसका भोग लगाएं। इससे धन आगमन का मार्ग बनेगा।
7. कार्तिक पूर्णिमा को घर के मुख्यद्वार पर आम के पत्तों का तोरण बांधें।
8. शाम के वक्त तुलसी के पेड़ के पास शुद्ध घी का दीपक जलाएं। साथ ही तुलसी के पेड़ और दीपक की सात बार परिक्रमा करें।
9. पूर्णिमा पर चन्द्रमा के उदय होने के पश्चात खीर में मिश्री व गंगा जल मिलाकर मां लक्ष्मी को भोग लगाएं।
10. शनि को ध्यान में रखते हुए इस बार कार्तिक पूजा में सरसों के तेल में काले तिल के दाने डालकर दान करें।
Published on:
21 Nov 2018 05:01 pm
